
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी पर बना सिल्वर बॉर्डर उनके लुक को और भी खास बना रहा है. उन्होंने व्हाइट एक्सेसरीज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है और बालों में स्लीक बन बनाया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर आप भी दीपिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

फेस्टिवल के मौके पर रेड कलर पहनना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप कैटरीना कैफ के इस खूबसूरत साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने हैवी साड़ी के साथ सिंपल ईयररिंग्स पहने हैं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मौनी रॉय की रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली साड़ी गणेश चतुर्थी के लिए एकदम परफेक्ट है. उन्होंने साड़ी को वन-साइड ड्रेप करके स्टाइल किया है, जिससे उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा है. इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर और झुमके पहने हैं, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं.

अगर आप डार्क कलर्स के बजाय लाइट कलर की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो तारा सुतारिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने ऑफ-व्हाइट कलर की हैवी बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है, जिसके साथ गोल्डन एक्सेसरीज पेयर की हैं. बालों में बना बन उनके पूरे लुक को एक खूबसूरत फिनिश दे रहा है.

सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए मृणाल ठाकुर का ये रेड साड़ी लुक एक बेहतरीन चॉइस है. गणेश चतुर्थी के मौके पर आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं. उन्होंने साड़ी के साथ चोकर और झुमके पहने हैं, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रहे हैं.

आलिया भट्ट इस येलो ट्रांसपेरेंट साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इसके साथ कट-स्लीव ब्लाउज पेयर किया है. चोकर और ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने इस एथनिक लुक को कंप्लीट किया है. गणेश चतुर्थी पर कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो आलिया का ये लुक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप करीना कपूर के इस रेड साड़ी लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने रेड साड़ी के साथ ग्रीन कलर का हैवी नेकलेस पहना है, जो उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है. खुले बालों में करीना काफी एलिगेंट नजर आ रही हैं.
Published at : 13 Sep 2026 04:25 PM (IST)

