लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सहारा अब किसके कब्जे में है, कौन लौटा रहा है निवेशकों के पैसे?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक समय था जब देश के घर-घर में सहारा इंडिया का नाम जाना जाता था. छोटे शहरों और गांवों के लाखों लोगों ने सहारा की अलग-अलग योजनाओं में अपना पैसा लगाया था. लोगों को उम्मीद थी कि जरूरत के समय उनका पैसा वापस मिल जाएगा.

लेकिन समय के साथ सहारा की मुश्किलें बढ़ती गईं. निवेशकों के पैसे को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा और धीरे-धीरे कंपनी का कारोबार भी कमजोर होता चला गया. आज भी लाखों लोगों का पैसा सहारा से जुड़ा हुआ है और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनका पैसा कब वापस मिलेगा. साथ ही सवाल ये भी है कि सुब्रत रॉय के जाने के बाद सहारा अब किसके पास है और निवेशकों को पैसा कौन लौटा रहा है?

सुब्रत रॉय के बाद सहारा का क्या हुआ?
सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत रॉय का नवंबर 2023 में निधन हो गया था. उनके जाने के बाद ये सवाल उठने लगा कि अब सहारा का क्या होगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि सुब्रत रॉय के निधन के बाद पूरा सहारा किसी एक व्यक्ति या कंपनी के हाथ में चला गया है.

सहारा की अलग-अलग कंपनियां और उनकी संपत्तियां अलग-अलग कानूनी मामलों में हैं. यानी आज की तारीख में ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि सहारा अब फलां व्यक्ति के कब्जे में है. 

गैस सिलेंडर के दाम पर आज आया बड़ा अपडेट, जानें आपके शहर में LPG का नया रेट

क्या अडाणी ने खरीद लिया पूरा सहारा?
दरअसल साल 2025 में सहारा की तरफ से अपनी कुछ बड़ी संपत्तियों को अडाणी प्रॉपर्टीज को बेचने का प्रस्ताव सामने आया था. इसमें करीब 88 संपत्तियों की बात कही गई थी.

इन संपत्तियों में महाराष्ट्र की एंबी वैली और लखनऊ की सहारा सिटी जैसी बड़ी प्रॉपर्टी भी शामिल बताई गई थीं. कुछ संपत्तियों को बेचने का प्रस्ताव और पूरा सहारा ग्रुप खरीद लेना, दोनों अलग बातें हैं. तो हां, अडाणी ने सहारा नहीं खरीदा है. 

फिर निवेशकों का पैसा कौन लौटा रहा है?
सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, उनके लिए रिफंड का प्रोसेस सरकार और अदालत के निर्देशों के अनुसार चल रहा है. खासकर सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसायटियों में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल से जमाकर्ता अपने पैसे के लिए दावा कर सकते हैं. उनके डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड की जांच के बाद पैसा वापस कर दिया जाता है.

CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल क्या है?
सरकार ने जुलाई 2023 में CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया था. इसका मकसद सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसायटियों में पैसा जमा करने वाले लोगों को उनका पैसा वापस दिलाना है.

चार को- ऑपरेटिव सोसायटियों ये हैं-

  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड 
  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  • स्टार्स मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें ताजा रेट लिस्ट

क्या सहारा खुद पैसा लौटा रहा है?
रिफंड की प्रोसेस ऐसा नहीं है कि सीधे सहारा कंपनी ने पैसे निकाले और लोगों को लौटा दिए. सहारा से जुड़े पैसों और संपत्तियों को लेकर अदालत और सरकारी एजेंसियों ने निगरानी रखी है. ऐसे में सारे जांच के बाद ही निवेशकों को पैसा वापस किया जा रहा है. यानी निवेशकों का पैसा वापस दिलाने में CRCS, SEBI और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों अहम किरदार निभा रहे हैं.

पैसा कब तक मिलेगा?
रिफंड का प्रोसेस अभी चल ही रहा है और हर निवेशक को एक ही तारीख पर पूरा पैसा नहीं मिल सकता है. पहले ये देखा जाता है कि व्यक्ति का दावा सही है या नहीं, उसके डॉक्यूमेंट्स ठीक हैं या नहीं और वो रिफंड के नियम में आते हैं या नहीं. इसके बाद ही पेमेंट किया जाता है.

इसलिए अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है तो सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक रिफंड प्रोसेस की जानकारी लेना चाहिए.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment