लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचीं निमरत कौर, बोलीं- ‘सबसे प्यारा, दिल छू लेने वाला सिनेमा’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘हनुमान अंश’ को मिल रही सेलेब्स की तारीफों के कारण फिल्म की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम भी इसके सपोर्ट में सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब निमरत कौर भी अपनी टीम के साथ फिल्म देखने पहुंची है. इस फिल्म की कहानी और कमाई की चर्चा तो हो ही रही है, इसे देखने वाले लोग अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी ‘हनुमान अंश’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. अब निमरत कौर की तारीफ के बाद फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ती नजर आ रही है.

एक्ट्रेस निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी टीम के साथ सिनेमा हॉल की फोटोज शेयर कीं हैं. साथ ही, उन्होंने नीम करौली आश्रम की भी फोटो पोस्ट की है. एक्ट्रेस निमरत कौर ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अपने काम में बिजी थीं, जिस वजह से कुछ भी करने का मौका नही मिला. उन्होंने बताया कि काम से समय निकालकर उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर सबसे फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने का प्लान बनाया.

‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचीं निमरत कौर, बोलीं- ‘सबसे प्यारा, दिल छू लेने वाला सिनेमा’

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बीच हरिद्वार पहुंचीं अनुप्रिया नागर, स्वामी कैलाशानंद से लिया आशीर्वाद

निमरत कौर ने कहा, ‘अब तक का सबसे प्यारा, दिल छू लेने वाला सिनेमा’

उन्होंने लिखा, “काम से पहले दिन की छुट्टी मिलते ही मेरी टीम और मैंने सबसे पहले प्लान बनाया और फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. हम खूब हंसे, तालियां बजाई, रोए और ऐसा लगा जैसे हम सुनहरे पुराने दौर में वापस चले गए हों.” 

उन्होंने भी बाकी सेलेब्स की तरह फिल्म को ईश्वर की दिव्यता और आशीर्वाद बताया. उन्होंने लिखा, “इस फिल्म ने याद दिलाया कि असल में क्या मायने रखता है और हम सबको क्या जोड़ता है – ईश्वर की दिव्यता और उनका आशीर्वाद. यह छोटी सी, सादी सी फिल्म बहुत बड़े दिल से बनाई गई है और आज पूरी दुनिया में इसका जश्न मनाया जा रहा है, हम भी उसी जश्न में शामिल हैं.”

निमरत कौर ने हनुमान अंश की पूरी टीम को शुभकामानएं दी. उन्होंने लिखा, “इस फिल्म के लिए  कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे कई लोगों की जिद और मेहनत है. इस फिल्म से जुड़े हर एक इंसान को मेरी तरफ से दिल से बहुत-बहुत बधाई.”

ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, IAS तुकाराम मुंडे से की खास अपील

एक्ट्रेस निमरत कौर ने फिल्म को एक शानदार अनुभव बताया. उन्होंने लिखा, “क्या शानदार अनुभव था, इससे सीखने को बहुत कुछ मिला… दिल से शुक्रिया. दोस्तों ये फिल्म बिल्कुल मत छोड़ना! ये अब तक का सबसे प्यारा और दिल को छू लेने वाला सिनेमा है.”

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तारीफ मिल रही है, जिसे देखते हुए लोग फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं. 

सेलेब्स के बीच हनुमान अंश ने बटोरी खूब सुर्खियां

एक्टर वरुण धवन इस फिल्म को मां के साथ देखने गए थे. उन्होंने बताया था कि वे शुरुआत से ही हनुमान जी को बहुत मानते हैं और उनसे जुडे हुए हैं. उन्होंने इस फिल्म को दिव्य बताया था और सभी से इसे देखने की अपील की थी. वहीं प्रीति जिंटा ने भी फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस फिल्म को मिस न करने की बात कही थी. 

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस फिल्म को सुपरहिट बताते हुए, फिल्म की सक्सेस को हनुमान जी की कृपा कहा था. वहीं सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस फिल्म को सत्संग बताया था और लोगों से थेरेपी छोड़कर इस फिल्म को देखने के लिए कहा था. इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और मधुर भंडारकर ने भी फिल्म की प्रशंसा की थी. 

फिल्म की कमाई की बात करें तो छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. हनुमान अंश ने रिलीज के बाद पांचवे वीरवार को यानी 35वें दिन भी 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इंडिया में इस फिल्म की नेट कमाई अब 163.13 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें फिल्म उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment