लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लगातार 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी; इन तरीकों से निपटाएं काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • UFBU हड़ताल से आज बैंक कामकाज रहेंगे प्रभावित.
  • आज से शनिवार-रविवार बैंक बंद; कुछ जगह अधिक छुट्टी.
  • कर्मचारी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन सुधार की कर रहे मांग.
  • जरूरी कामों के लिए डिजिटल बैंकिंग, ATM का उपयोग करें.

अगर आपको बैंक से जुड़े किसी काम को निपटाने के लिए ब्रांच जाना है, तो ठहर जाइए! आज बैंक बंद रहेंगे क्योंकि  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज (शुक्रवार, 11 सितंबर, 2026) देशव्यापी हड़ताल बुलाई है, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है.

इसके बाद कल शनिवार (12 सितंबर) और रविवार (13 सितंबर) को बैंक की छुट्टियां होंगी. कुछ राज्यों में लोगों को अपने बैंक से जुड़े कामों के लिए और भी ज्यादा दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि कई जगह गणेश चतुर्थी मौके पर सोमवार और मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे. 

क्यों हड़ताल पर जा रहे बैंक कर्मचारी?

UFBU ने बैंकिंग सेक्टर में सुधारों से जुड़ी अपनी मांगों के तहत हड़ताल का ऐलान किया है. उनकी एक बड़ी मांग यह है कि बैंक हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहे. यानी कि हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही वर्किंग हो.

उनकी दूसरी मांग परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की समीक्षा कर विसंगतियों को दूर करना और पहले तय किए गए पेंशन सुधारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा से जुड़े प्रावधानों को तुरंत लागू करना है.

यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28 से 30 सितंबर तक 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की जाएगी और 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है. 

कैसे निपटाएंगे जरूरी काम?

बैंक में लगातार छुट्टियों के बीच भी आप अपने जरूरी काम बिना किसी परेशानी के निपटा सकते हैं. ग्राहकों को भले ही ब्रांच से जुड़े कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बैंकों ने जरूरी  सेवाएं चालू रखने के इंतजाम किए हैं.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी लेन-देन पहले ही पूरे कर लें और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग चैनलों, ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (ATM) और दूसरी उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें.  

  • अगर आपको किसी को पैसे भेजने या मंगाने हैं, तो IMPS, NEFT, RTGS और UPI (जैसे GPay, PhonePe, Paytm) सेवाएं 24 घंटे पूरी तरह चालू हैं.
  • बिजली, पानी, गैस का बिल भरने या मोबाइल रिचार्ज करने के लिए नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • कैश की जरूरत हो, तो HDFC, ICICI या Axis Bank जैसे प्राइवेट बैंकों के एटीएम का रुख करें. सरकारी बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है.
  • साथ ही आप अपने नजदीकी किराना स्टोर या डिजिटल सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आधार-लिंक्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए भी पैसे निकाल सकते हैं.
  • बैंक स्टेटमेंट, फिक्स्ड डिपॉजिट, या लोन के लिए अप्लाई करना है, तो यह सारे काम योनो (YONO), पीएनबी वन (PNB One) या अन्य बैंक ऐप्स के जरिए ऑनलाइन तुरंत हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

खतरे की आहट! भारत ने बढ़ाया अपना LPG प्रोडक्शन, रिफाइनरियों को नया टारगेट 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment