लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उज्जैन में सती गेट स्थित खड़े हनुमानजी का मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच टेंट में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा और यहां अचानक पहुंचे लंगूरों के झुंड ने श्रद्धालुओं की आस्था और कौतूहल को और बढ़ा दिया है।

यह है पूरा मामला

सती गेट क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण अभियान के तहत मंदिर के ऊपरी ढांचे को हटाया गया है। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा टेंट में विराजमान है। पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दावा तेजी से प्रसारित हो रहा है कि प्रशासन की कोशिशों के बावजूद प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली और वहीं खड़ी रही। इस दावे के वायरल होने के बाद देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और कथित चमत्कार को देखने के लिए उज्जैन पहुंचने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मौके पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी है।

लंगूरों के आने से बढ़ा कौतूहल

इसी बीच गुरुवार को मंदिर परिसर के पास अचानक 12 से अधिक लंगूरों का झुंड पहुंच गया और करीब एक घंटे तक मने की इमारतों पर बैठकर मंदिर की ओर देखता रहा। इसे देखकर श्रद्धालुओं ने इसे बजरंगबली की महिमा से जोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर कौतूहल के साथ जयकारों का माहौल भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: खड़े हनुमान विवाद: उमा की सीएम मोहन से अपील- ‘विकास के साथ आस्था भी जरूरी’, भोपाल का उदाहरण देकर सुझाया समाधान

प्रशासन ने चमत्कार के दावे को बताया अफवाह

जहां श्रद्धालु सोशल मीडिया पर वायरल दावों को आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने का ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया था, जिससे उसके नहीं हटने की बात कही जा सके। प्रतिमा के न हटने से जुड़े दावे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह हैं।

लंगूरों के अचानक पहुंचने को लेकर भी प्रशासन ने कहा कि यह सामान्य प्राकृतिक घटना हो सकती है और इसका किसी अलौकिक दावे से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल प्रशासन की सफाई और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और श्रद्धालु लगातार मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

दिल्ली में चलीं गोलियां:कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना – Two Masked Assailants Arriving On Scooter Fired 15 Rounds In Karawal Nagar Injuring Two People

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment