लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ramayana Movie Cast Net Worth From Ranbir Kapoor To Yash Sai Pallavi Sunny Deol Ravi Dubey Full Wealth List – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ से आज राम यानी रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन फिल्म से राम का लुक सामने आएगा। अब रणबीर का लुक सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं।

‘रामायण’ में एक बड़ी कास्ट दिखाई देगी। हालांकि, अभी तक कई लोगों के नाम को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फिल्म की कास्ट में जो बड़े नाम कंफर्म हैं, उनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा के नाम शामिल हैं। जानते हैं इनमें कौनसा कलाकार निभायेगा क्या भूमिका और किसकी कितनी है नेटवर्थ?




Trending Videos

Ramayana Movie Cast Net Worth From Ranbir Kapoor To Yash Sai Pallavi Sunny Deol Ravi dubey Full Wealth List

रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82


रणबीर कपूर (राम)

मौजूदा दौर के सुपरस्टार माने जाने वाले रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर के लुक के सामने आने के बाद अब फैंस रणबीर को फिल्म में देखने के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में रणबीर ने खुलासा किया था कि पहले उन्होंने इस रोल को यह कहते हुए मना कर दिया था कि वो इसके लिए फिट नहीं हैं। लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद उन्होंने इस फिल्म को हां कह दिया।

रणबीर की गिनता इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। ऐसे में कहीं न कहीं राम के किरदार में उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपनी शुरुआत करने वाले रणबीर ने अपने करियर में 8-10 सुपरहिट फिल्में दी हैं। रणबीर आखिरी बार 2023 में आई ‘एनिमल’ में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनकी आगामी फिल्मों में ‘रामायण’ के अलावा ‘लव एंड वॉर’ भी शामिल है।


Ramayana Movie Cast Net Worth From Ranbir Kapoor To Yash Sai Pallavi Sunny Deol Ravi dubey Full Wealth List

यश
– फोटो : सोशल मीडिया


यश (रावण)

साउथ के सुपरस्टार माने जाने वाले यश नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाएंगे। अब तक ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों में अपना दमदार एक्शन दिखाने वाले यश इस बार एक नए अवतार में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए यश ने काफी मेहनत की है और जबरदस्त बॉडी भी बनाई है।

‘रामायण’ के अलावा यश अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। ‘टॉक्सिक’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में यश के लिए साल 2026 काफी अहम होने वाला है। यश ने भी अपने करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई ‘जंबाडा हुडुगी’ से की थी।


Ramayana Movie Cast Net Worth From Ranbir Kapoor To Yash Sai Pallavi Sunny Deol Ravi dubey Full Wealth List

साई पल्लवी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@saipallavi.senthamarai


साई पल्लवी (सीता)

अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री साई पल्लवी ‘रामायण’ में सीता माता के किरदार में दिखेंगी। पहले सीता के किरदार को लेकर आलिया भट्ट और कई अन्य अभिनेत्रियों का भी नाम सामने आया था। लेकिन अंत में साई की सादगी मेकर्स को पसंद आई और उन्होंने उन्हें फाइनल किया। अब देखना ये होगा कि साई इस किरदार में कितना फिट बैठती हैं।

हालांकि, ‘रामायण’ से पहले साई बॉलीवुड में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ये एक रोमांटिक फिल्म है।

साई ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से की थी। यह फिल्म सफल रही थी। साई पल्लवी ने इसके बाद तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अब वो बॉलीवुड में भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं।


Ramayana Movie Cast Net Worth From Ranbir Kapoor To Yash Sai Pallavi Sunny Deol Ravi dubey Full Wealth List

सनी देओल
– फोटो : X


सनी देओल (हनुमान)

सनी देओल इन दिनों एक बार फिर अपने पुराने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी पिछले कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही हैं। इनमें ‘गदर 2’, ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

अब ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। पर्दे पर हनुमान के किरदार का जिक्र आते ही सभी के दिमाग में दारा सिंह का नाम सामने आता है। अब देखना ये है कि क्या सनी देओल भी दारा सिंह जैसा प्रभाव इस किरदार में छोड़ पाते हैं या नहींं।

‘रामायण’ के अलावा भी सनी देओल की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें ‘इक्का’, ‘लाहौर 1947’ और ‘गबरू’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Car Key Fob:कार की चाबी में छिपे हैं कई स्मार्ट फीचर्स! ज्यादातर लोग हैं अनजान, जबकि ये रोज आ सकते हैं काम – Car Key Fob Hidden Features You Should Know: Smart Functions Most Drivers Never Use

West Asia Tension:ईरान की दो-टूक, चाबहार पर Us का हमला ‘युद्ध अपराध’; जंग-टकराव पर Gcc और अरब लीग क्या बोले? – Iran Embassy In India Us Strike On Chabahar Clear War Crime Gcc And Arab League Statement On West Asia Tension

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?:पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला – Kolkata Northeast Have Huge Defence Manufacturing Potential Ex Army Chief Manoj Pande

पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम:राजौरी के बाद पुंछ में गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया जवाब – Pakistan Violates Ceasefire: After Rajouri, Infiltration Attempt Made Amidst Firing In Poonch

West Asia Tension:जॉर्डन तक पहुंची जंग की आग, ईरानी सेना के मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत – West Asia Tension Iran Us War Jordan Face Heat American Military Personnel Killed Hindi News Updates

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

Leave a Comment