80s Retro AI Photo Trend: 80s रेट्रो AI फोटो ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. पुराने दौर के हेयरस्टाइल, बड़े सनग्लासेज, प्रिंटेड आउटफिट, विंटेज ज्वेलरी और फिल्मी अंदाज वाली तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. खास बात यह है कि इस ट्रेंड को आजमाने के लिए किसी पुराने कैमरे या खास फोटोशूट की जरूरत नहीं है.
आप अपनी एक सामान्य फोटो को ChatGPT या Gemini जैसे AI टूल में देकर उसे 80s के रेट्रो (80s Retro AI Photo Trend) अंदाज में बदल सकते हैं. इसके लिए बस सही फोटो और एक डीटेल प्रॉम्प्ट की जरूरत है. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

Step 1: सबसे पहले चुनें सही फोटो
AI से अच्छा 80s लुक पाने के लिए ऐसी फोटो चुनें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे. फोटो बहुत ज्यादा ब्लर या डार्क न हो. अगर चेहरे पर पहले से कोई भारी फिल्टर लगा है, तो उसकी जगह नेचुरल फोटो इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. सामने से ली गई साफ तस्वीर AI को चेहरे की डिटेल्स समझने में मदद कर सकती है.
Step 2: ChatGPT या Gemini में फोटो अपलोड करें
अब ChatGPT या Gemini खोलें और image edit या image generation का विकल्प इस्तेमाल करें. अपनी चुनी हुई फोटो वहां अपलोड करें. इसके बाद AI को साफ-साफ बताएं कि आप फोटो को 1980s के रेट्रो स्टाइल में बदलना चाहते हैं.
Step 3: Prompt में पूरी डीटेल दें
सिर्फ “मेरी फोटो को 80s की बना दो” लिखने के बजाय आउट्फिट, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग के बारे में भी बताएं. इससे AI को मनचाहा रिजल्ट तैयार करने में आसानी होगी.
Copy-Paste Prompt:
“इस फोटो को 1980s के इंडियन रेट्रो फैशन लुक में बदलें. चेहरे की पहचान और चेहरे के फीचर्स बिल्कुल वैसे ही रखें. कपड़ों में 80s के दौर का फैशन दिखे, साथ में पुराने जमाने का हेयरस्टाइल, बड़े सनग्लासेज और उस समय की ज्वेलरी रखें. बैकग्राउंड भी 1980s के दौर जैसा हो. फोटो में हल्की विंटेज लाइटिंग और पुराने कैमरे से खींची गई तस्वीर जैसा इफेक्ट दें. तस्वीर बिल्कुल वास्तविक और नेचुरल दिखनी चाहिए. चेहरे की बनावट न बदलें. फोटो पर कोई टेक्स्ट, लोगो या वॉटरमार्क न हो.”
Step 4: अपनी पसंद का Retro Look चुनें
आप प्रॉम्प्ट में अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं. अगर आपको 80s के बॉलीवुड जैसा अंदाज चाहिए, तो उसी हिसाब से कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड बताएं. साड़ी वाला पुराना फिल्मी लुक चाहिए तो उसका जिक्र करें.
वहीं अगर आपको उस दौर के वेस्टर्न फैशन जैसा लुक पसंद है, तो प्रॉम्प्ट में “bold 80s western outfit” लिख सकते हैं. इसी तरह पार्टी लुक या पुराने जमाने की पारिवारिक तस्वीर जैसा अंदाज भी AI से बनवाया जा सकता है.

Step 5: पहली इमेज पसंद न आए तो करें सुधार
जरूरी नहीं कि पहली कोशिश में बिल्कुल सही तस्वीर मिले. अगर आउट्फिट पसंद नहीं आया, तो दोबारा लिखें- “चेहरा और बैकग्राउंड वही रखें, सिर्फ आउट्फिट को 80s retro western style में बदलें.” इसी तरह हेयरस्टाइल, ज्वेलरी या बैकग्राउंड को भी अलग से बदलवाया जा सकता है.
इस तरह कुछ ही स्टेप्स में आपकी सामान्य फोटो को 80s के रेट्रो अंदाज (80s Retro AI Photo Trend) में बदला जा सकता है. अलग-अलग प्रॉम्प्ट के साथ आप एक ही फोटो के कई विंटेज लुक भी तैयार कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर इस नए ट्रेंड को अपने अंदाज में आजमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आप 80s में होते तो कैसे दिखते? AI ने बदला पूरा लुक, इंस्टाग्राम पर छाया Retro Trend
The post अपनी फोटो को बनाना है 80s की हीरोइन या हीरो? AI में बस ये Prompt डाल दें, बदल जाएगा पूरा लुक appeared first on Prabhat Khabar.


