लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धमाकों से दहले सऊदी और ईरान:पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा रहा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कब खत्म होगा युद्ध? – Saudi Arabia And Iran Rocked By Blasts Tensions Escalate In West Asia Trump Reveals When War Will End

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के सरकारी प्रसारक ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ के अनुसार, सिरिक और मिनाब काउंटी के तटीय इलाकों में बुधवार को लगातार कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इन घटनाओं को लेकर होर्मोजगान प्रशासन ने बताया कि केशम में सुनी गई आवाजों का स्रोत समुद्र में पाया गया है। वहीं, आईआरआईबी ने अरब मीडिया के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के किंग फहद एयर बेस पर भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा, ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने खबर दी कि सऊदी शहर ताइफ में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सऊदी मीडिया के हवाले से आईआरएनए ने कहा कि इलाके में कम से कम दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध आगामी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ‘तुरंत’ खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने तेहरान पर आरोप लगाया कि वह इस उम्मीद में संघर्ष को खींच रहा है कि वाशिंगटन में सत्ता परिवर्तन हो और उसे परमाणु हथियार हासिल करने का मौका मिल सके।

कब खत्म होगा युद्ध?

टेक्सास के डलास में रिपब्लिकन मध्यावधि सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। ईरान के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। क्योंकि वे अब और नहीं टिक सकते। वे चुनाव को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ताकि वहां लोगों का एक अच्छा, कमजोर समूह सत्ता में आ सके और हम उन्हें अकेला छोड़ दें और उन्हें अपना परमाणु हथियार हासिल करने दें। वे बस परमाणु हथियार चाहते हैं और अगर उनके पास परमाणु हथियार आ गया, तो पूरी दुनिया बड़ी मुसीबत में पड़ जाएगी।

बातचीत को लेकर ट्रंप ने दिया संकेत

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ राजनयिक बातचीत फिर से शुरू होगी या सैन्य अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा, तो उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन फिलहाल बातचीत को लेकर जल्दबाज़ी में नहीं है। हालिया सैन्य अभियानों ने ईरानी सरकार को बुरी तरह कमजोर कर दिया है। किसी भी अंतिम कूटनीतिक समाधान का दायरा पारंपरिक परमाणु समझौतों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें उससे कहीं अधिक व्यापक मुद्दे शामिल होंगे।

हूतियों को ईरान का प्रॉक्सी बताने पर बघाई का पलटवार

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि यमन के हूती विद्रोही तेहरान के प्रॉक्सी यानी प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं। बघाई ने कहा कि हूती समूह स्वतंत्र रूप से काम करता है और किसी से आदेश नहीं लेता। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिका पर अपनी सैन्य मौजूदगी और वर्चस्ववादी नीतियों के जरिए क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यमन में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए बाहरी दखलंदाजी को खत्म करना जरूरी है। बघाई ने कहा,’मार्को रुबियो के झूठ तथ्यों की जगह नहीं ले सकते। अंसारुल्लाह यमन का एक स्वतंत्र गुट है, जो अपने फैसले खुद लेता है। वह किसी से आदेश नहीं लेता और किसी का प्रॉक्सी बनकर काम नहीं करता।’ 

ये भी पढ़ें: ‘कॉकरोच बन जाऊं, शायद जिंदगी बेहतर हो’: विजय माल्या का छलका दर्द; भगोड़ा कहे जाने पर अब क्या बोले?

अमेरिका से सैन्य दखल खत्म करने की मांग

मध्य पूर्व में अमेरिकी नीति की आलोचना करते हुए बघाई ने वाशिंगटन से आग्रह किया कि अगर वह क्षेत्र में वास्तविक स्थिरता चाहता है, तो उसे अपनी सैन्य भागीदारी वापस लेनी चाहिए। क्षेत्र में अस्थिरता की जड़ें अमेरिकी सैन्य दखलंदाज़ी और वर्चस्ववादी नीतियों में हैं। अगर वाशिंगटन सचमुच शांति चाहता है, तो उसे एक आसान कदम उठाना होगा। हमारे क्षेत्र में अपनी नुकसानदेह और अस्थिरता पैदा करने वाली दखलंदाज़ी को खत्म करना होगा। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन:12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी – National Lok Adalat Scheduled For September 12 Will Now Be Held On October 10, 2026

नीट यूजी काउंसलिंग 2026:दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली – Neet Ug Counselling 2026: Round 2 Eligible Candidates List Out, 135 Candidates Shifted To Nri Category

रानी मुखर्जी:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात – Rani Mukherjee Honoured With Rajkapoor Special Contribution Award By Maharashtra Government

शरणार्थी समझ होटल घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी:अंदर निकली पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, राज खुला तो मचा बवाल – Pakistan U-19 Team Mistaken For Asylum Seekers During Protest Outside Portsmouth Hotel

Ai का नया शीत युद्ध:कैसे गठबंधन बनाकर मुकाबला कर रहे अमेरिका-चीन, पैक्स सिलिका बनाम वाइको से किसे मिली बढ़त? – Us Vs China Ai Race: How Semiconductor Chips And Global Tech Alliances Are Shaping The New Ai Cold War

Ghamasaan To The Revolutionaries And Chumbak Film And Series Will Release On This Friday – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment