लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sam Pitroda:ईरान में जंग के बीच Pak कहां, नक्सल मुक्त भारत पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता? सियासी बवाल की आशंका – Congress Leader Sam Pitroda On Iran War Pakistan Naxal-free India Evm Nehru Fear Of Political Unrest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने गुरुवार को ईरान यु्द्ध से लेकर ईवीएम तक कई मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारत के पश्चिम एशिया मामले पर रुख को लेकर कहा, ”मुझे लगता है कि हमने नैतिकता के मानदंड का पालन नहीं किया। हम वास्तव में ताकतवर और समृद्ध आक्रामक पक्ष के साथ खड़े दिखे हैं।”

पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान द्वारा मध्यस्थता की पेशकश पर उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि हर किसी को प्रयास करना चाहिए। यह उनका अधिकार है कि वे शांति स्थापित करने की कोशिश करें। जितने ज्यादा प्रयास होंगे, उतना बेहतर है। ऐसे हालात में कौन सा प्रयास सफल होगा, यह पहले से नहीं कहा जा सकता।”

ये भी पढ़ें: Rahul In Assam: असम में कांग्रेस की रैली, राहुल ने संविधान का जिक्र कर लिए अदाणी-पतंजलि के नाम; सरकार को घेरा

नफरत फैलाकर समुदायों को बांटना छोटी सोच :सैम पित्रोदा

भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ”यह भारत बनाम पाकिस्तान का सवाल नहीं है। मैं दुनिया को इस नजरिए से नहीं देखता। हर किसी की अपनी भूमिका होती है। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। और फिर, धर्म या प्रतिद्वंद्विता के आधार पर नफरत फैलाकर समुदायों को बांटना छोटी सोच है। मुझे उम्मीद है कि हम इतने विकसित हो चुके हैं कि ऐसी संकीर्ण सीमाओं से आगे सोच सकें।”

पश्चिम एशिया पर राहुल गांधी के रुख का किया बचाव

जब उनसे पूछा गया कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पश्चिम एशिया पर वही रुख अपनाते जो राहुल गांधी अपना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ”वह एक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेरे लिए वह भारत की उस सोच के संरक्षक हैं जो हमारे संस्थापक नेताओं ने हमें दी- सत्य, विश्वास, लोकतंत्र, विविधता और हर व्यक्ति के सम्मान पर आधारित।”

उन्होंने कहा, ”मेरे अनुसार राहुल गांधी उसी विचार को प्रस्तुत करते हैं। यह पाकिस्तान, अमेरिका, इस्राइल या ईरान के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन सिद्धांतों के पक्ष में है जिनके लिए हम खड़े हैं।”

नक्सल मुक्त भारत पर क्यो बोले सैम पित्रोदा?

भारत के नक्सलवाद से मुक्त होने पर उन्होंने कहा, ”मैं संवाद में विश्वास करता हूं, बल प्रयोग में नहीं। मैंने कभी बल प्रयोग में विश्वास नहीं किया। लेकिन ये समस्याएं बहुत जटिल हैं। यह 50 वर्षों से चल रही हैं। अगर आप इसकी जड़ में जाएंगे तो समझना होगा कि लोगों ने हथियार क्यों उठाए। इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसका समर्थन कर रहा हूं। लेकिन आपको हर पहलू से चीजों को देखना होगा, सिर्फ अपने नजरिए से नहीं।”

उन्होंने कहा, ”आपको सहानुभूति रखनी होगी, दूसरों के नजरिए से समझना होगा कि उन्होंने यह रास्ता क्यों चुना। यही महात्मा गांधी का सिद्धांत था। मुझे खुशी है कि अब हिंसा नहीं है, डर नहीं है, लेकिन किस कीमत पर और कैसे यह हुआ, यह बहुत जटिल मुद्दा है।”

ये भी पढ़ें: Supreme Court: बंगाल के मामले पर सीजेआई सख्त, पूछा- मालदा के डीएम-एसपी क्यों नहीं गए, ये अदालत को चुनौती जैसा

चुनाव प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल

भारत की चुनाव प्रक्रिया पर उन्होंने कहा, ”पूरी प्रक्रिया में कुछ न कुछ ठीक नहीं है- चाहे वह ईवीएम हो, वीवीपैट हो, इलेक्ट्रॉनिक छेड़छाड़ हो, सॉफ्टवेयर में बदलाव, मतदाता सूची या वीडियो रिकॉर्डिंग। जब आप पूरी प्रक्रिया को देखते हैं तो कई ऐसे बिंदु दिखते हैं जहां हेरफेर हो सकता है।”

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऐसा हो भी रहा है। कितना और कहां, यह बताना मुश्किल है, क्योंकि यह एक जगह नहीं बल्कि अलग-अलग जगहों पर हो सकता है। इसलिए मुझे विश्वास नहीं है कि भारत में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र हैं। मैंने भरोसा खो दिया है।”

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment