लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hartalika Teej Makeup Look Ideas: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही महिलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. साड़ी हो या लहंगा, मेहंदी हो या चूड़ियां, इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है. लेकिन आउटफिट और ज्वेलरी के साथ मेकअप भी ऐसा होना चाहिए जो पूरे लुक को खूबसूरत तरीके से कंप्लीट करे. अगर आप इस बार तीज पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन मेकअप लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. 

1. ट्रेडिशनल रेड लिप्स लुक

तीज के मौके पर लाल रंग की लिपस्टिक हमेशा क्लासिक लगती है. अगर आपने लाल, मैरून या गहरे गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, तो रेड लिप्स आपके लुक को और निखार (Hartalika Teej Makeup Look Ideas)सकते हैं. आंखों पर हल्का गोल्डन या ब्राउन आईशैडो लगाएं और पतली विंग्ड आईलाइनर से मेकअप को पूरा करें.

2. सॉफ्ट ग्लो वाला मेकअप

अगर आपको बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है, तो सॉफ्ट ग्लो लुक अच्छा विकल्प हो सकता है. चेहरे पर हल्का बेस लगाएं और जरूरत के हिसाब से कंसीलर इस्तेमाल करें. गालों पर पीच या पिंक ब्लश लगाएं और हल्का हाइलाइटर लगाकर चेहरे को नेचुरल ग्लो दें. होंठों पर न्यूड या सॉफ्ट पिंक शेड अच्छा लगेगा. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

3. गोल्डन आई मेकअप (Hartalika Teej Makeup Look Ideas)

तीज पर गोल्डन आई मेकअप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जंचता है. पलकों पर गोल्डन आईशैडो लगाकर उसे ब्राउन शेड के साथ ब्लेंड करें. इसके बाद आईलाइनर और मस्कारा लगाएं. अगर साड़ी या लहंगे में गोल्डन वर्क है, तो यह मेकअप लुक खासतौर पर अच्छा लगेगा. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

4. बोल्ड आईलाइनर और पिंक लिप्स

अगर आप अपने मेकअप में आंखों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो बोल्ड आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं. आंखों पर ब्लैक आईलाइनर की थोड़ी मोटी लाइन लगाएं और पलकों पर मस्कारा लगाएं. इसके साथ पिंक या रोज शेड की लिपस्टिक लगाएं. यह लुक सिंपल भी लगेगा और फेस्टिव भी. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

5. देसी ब्राइडल टच (Hartalika Teej Makeup Look Ideas)

अगर आप तीज पर थोड़ा हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो मेकअप में ब्राइडल टच दे सकती हैं. आंखों पर ब्राउन और गोल्डन शेड का कॉम्बिनेशन रखें और हल्का स्मोकी इफेक्ट दें. इसके साथ मैरून या डीप रेड लिपस्टिक लगाएं. मांग टीका, नथ और बड़ी बिंदी जैसे ट्रेडिशनल एक्सेसरीज इस लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

The post तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment