लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार और सैफ अली की ‘हैवान’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इस थ्रिलर ड्रामा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसके बाद से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. वहीं अब प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म को सीबीएफसी से भी मंजूरी मिल गई है. हालांकि  सेंसर बोर्ड ने ‘हैवान’ में कई शब्दों पर कैंची भी चलाई है. चलिए यहां इसके रन टाइम से लेकर सर्टिफिकेशन तक की सारी डिटेल्स जानते हैं.

‘हैवान’ में कौन से शब्द हटाए गए हैं?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ कट लगाने को कहा है. फ़िल्म की शुरुआत में एक विज़ुअल को ‘ठीक तरह से बदला’ गया है. फिल्म के सेकंड हाफ में, एक शब्द को हटाकर उसकी जगह ‘कमीना’ शब्द इस्तेमाल किया गया है.  इंटरवल के बाद वाले हिस्से में, एक ‘अपमानजनक’ शब्द को हटाकर उसकी जगह ‘गर्लफ्रेंड’ शब्द रखा गया. फ़िल्म के बीच में कहीं, एक ‘अपमानजनक’ वाक्य को हटाकर उसकी जगह ‘दिमाग की वाट लगा के रख दी’ का  इस्तेमाल किया गया. अच्छी बात यह है कि कोई विज़ुअल कट नहीं लगाया गया है. इसलिए, सीबीएफसी की एग्ज़ामिनिंग कमिटी ने फिल्म के सभी रोमांचक और एक्शन से भरपूर विज़ुअल्स को बिना किसी बदलाव के रहने दिया.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंगलवार भी काटा बवाल, 7 फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट?
इन बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड ने 8 सितंबर को फ़िल्म को मंजूरी दे दी थी. सीबीएफसी ने ‘हैवान’ को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है. सेंसर सर्टिफ़िकेट के मुताबिक इस फ़िल्म की लंबाई 164.07 मिनट है. दूसरे शब्दों में कहें तो, ‘हैवान’ 2 घंटे, 44 मिनट और 7 सेकंड की फिल्म है.

हैवान’ कब हो रही रिलीज?
बता दें कि हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली ख़ान के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सयामी खेर भी हैं. यह फ़िल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment