{“_id”:”6a9fd52f7d252ab7c80ca190″,”slug”:”jason-gillespie-hits-out-at-pcb-says-board-still-owes-him-thousands-of-dollars-2026-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जेसन गिलेस्पी ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल: पीसीबी से कहा- अब भी देने हैं हजारों डॉलर; आकिब को क्यों घेरा?”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक बार फिर निशाना साधा है। गिलेस्पी ने आरोप लगाया कि उनके छोटे कार्यकाल के दौरान बोर्ड ने उन्हें कमजोर किया और टीम से जुड़े अहम फैसलों में उनकी भूमिका धीरे-धीरे कम कर दी गई। ‘द टेलीग्राफ’ से बातचीत में गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति देखकर दुखी हैं और सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे। उनका दावा है कि PCB पर अब भी उनके हजारों डॉलर बकाया हैं।
गिलेस्पी ने कहा, ‘पीसीबी पर अब भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं, लेकिन मैं कभी हां में हां मिलाने वाला व्यक्ति नहीं था। मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने वाला था। मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा कभी नहीं किया और निश्चित तौर पर अब इसे बदलने वाला भी नहीं था।’


