लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Datia By-election: Campaigning Ends; Datia Turned Into A Fortress; All Hotels Cleared. – Datia News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अब निर्वाचन आयोग, पुलिस और प्रशासन ने पूरी तरह चुनाव की कमान संभाल ली है। निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के करीब 2,500 जवानों ने शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की विशेष कंपनियां तैनात की जाएंगी। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

पुलिस और प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी तथा लगातार गश्त जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता बिना किसी डर और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Live Bhopal Farmers Protest Live: सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

जांच के दौरान ठहरे लोगों की पहचान और दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के बाद जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।चुनाव के दौरान बिना ठोस कारण जिले में ठहरे बाहरी लोगों का भी सत्यापन होगा।

मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका होने पर ऐसे लोगों को जिला सीमा से बाहर भेजने की कार्रवाई भी की जा सकती है।पुलिस ने होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों से कहा है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र दर्ज करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।उपचुनाव को देखते हुए अगले दो दिन जिले में निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up Excise Constable Result:यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित – Up Excise Constable Main Exam 2026: 32,891 Candidates Shortlisted For 820 Posts

Us:अमेरिकी चुनाव में बढ़ेगा भारतवंशियों का दबदबा? डेमोक्रेटिक पार्टी ने दो उम्मीदवारों का किया समर्थन – Democratic Party Backs Amish Shah, Pia Dandiya For Us Congress

शिवभक्ति का ऐसा जुनून:दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा; अनूठी कांवड़ यात्रा – Shiva Devotee Narendra Returning To The Village With Gangajal While Pulling A Car With His Teeth

Ramayana Trailer:ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, ‘स्पाइडर मैन’ से भी है खास कनेक्शन – Ramayana Trailer Will Release On 30 July At Brahma Muhurta Will Attach With Spider Man Brand New Day

Guru Purnima Quotes:’गुरु चरण में जो गया, जीवन उसका धन्य’, गुरु पूर्णिमा पर भेजें ये शुभ संदेश – Guru Purnima 2026 quotes in Hindi Dohe Shloka Guru Purnima Wishes

Parliament Monsoon Session 2026:पेपर लीक के मुद्दे पर आज फिर संसद में बहस, राहुल गांधी बोलेंगे सरकार पर हमला – Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates Paper Leak Debate Rahul Gandhi Pm Modi

Leave a Comment