लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रूस में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही, अब तक 11 की मौत, 6 लापता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस के नॉर्थ कौकशस के काबार्डिनो-बालकारिया इलाके में एक हिमस्खलन की चपेट में पर्वतारोहियों के एक समूह के आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही, छह अन्य लोग लापता हो गए हैं. यह हिमस्खलन रविवार (6 सितंबर, 2026) को स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे रूस के सबसे ऊंची चोटियों में से एक माउंट मिजिरगी पर आया.

स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, पर्वतारोहियों की समूह में कुल 33 लोग शामिल थे, जिसमें से सोमवार (7 सितंबर, 2026) को सुबह 9 बजे तक 10 पर्वतारोही खुद ही पहाड़ के नीचे उतर आए थे, जबकि बाकी छह अन्य पर्वतारोहियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका था.

हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने बताया कि इस घटना के बाद पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस ऑपरेशन में इमरजेंसी टीम के 50 से ज्यादा लोग जुटे हुए थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों और फिर से हिमस्खलन होने के बढ़ते खतरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही थी. 

5,000 मीटर से ज्यादा 12 सबसे ऊंची चोटियों में से एक माउंट मिजिरगी

रिपोर्ट के मुताबिक, कौकशस इलाके में स्थित माउंट मिजिरगी एक फोल्ड माउंटेन है और यह उन 12 सबसे ऊंची बर्फीली चोटियों में से एक है, जिनकी ऊंचाई 5,000 मीटर से ज्यादा है. इस बर्फीली पहाड़ की ढलानें ग्लेशियरों से ढकी हुई हैं, जिसकी वजह से यहां चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों को टेक्निकल माउंटेनियरिंग स्किल्स की जरूरत होती है.

उल्लेखनीय है कि कौकशस माउंटेन रेंज दो प्रमुख हिस्सों में बंटी हुई है, जिसमें एक पहला ग्रेटर कौकशस और दूसरा लेसर कौकशस माउंटेन रेंज है. ग्रेटर कौकशस माउंटेन रेंज में स्थित माउंट एल्ब्रुस इस इलाके का साथ-साथ पूरे यूरोप की भी सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है. 

यह भी पढ़ेंः ईरान ने अब साउथ कोरिया को दी चेतावनी, कहा- ‘अमेरिका का साथ दिया तो…’


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment