लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सितंबर के दूसरे हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बैंक हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है. लगभग हर दिन बैंकों में किसी ना किसी को काम होता ही है. लेकिन सितंबर के दूसरे हफ्ते में बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं. सितंबर का दूसरा हफ्ता यानी 7 सितंबर से 13 सितंबर के बीच बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं. तो आइये बताते हैं किन तीन दिन बैंक बंद रहेंगें और इसके पीछे क्या वजह है.

कब- कब खुले रहेंगे बैंक?
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो सितंबर के दूसरे हफ्ते की बैंक छुट्टियों की जानकारी आपके लिए जरूरी है. 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे. 7 से 10 सितंबर यानी सोमवार से गुरुवार तक देश में RBI के कैलेंडर के अनुसार कोई बड़ा राष्ट्रीय या क्षेत्रीय बैंक अवकाश नहीं है. इसलिए ज्यादातर जगहों पर इन दिनों बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर के बाद भी बढ़ सकती है सैलरी, जानिए कैसे होगा फायदा

इन तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
सितंबर के दूसरे हफ्ते में 11, 12 और 13 सितंबर को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 11 सितंबर, शुक्रवार को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में बैंक शाखाएं स्थानीय चुनाव के कारण बंद रहेंगी. ये छुट्टी पूरे राजस्थान या देश के सभी शहरों में लागू नहीं होगी. इसके अलावा, 11 सितंबर को बैंक यूनियनों की हड़ताल का भी ऐलान किया गया है, जिससे कुछ बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

तो वहीं 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार है, ऐसे में इन दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे. 12 सितंबर को सितंबर का दूसरा शनिवार है, इस वजह सेशनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं.

ये सुविधाएं रहेंग चालू
बता दें कि ग्राहकों को यदि बैंक शाखा में कोई काम है तो इन तीन दिनों ना जाए. हालांकि, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं, इसलिए जरूरी डिजिटल लेनदेन किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आपके सिलेंडर में है अमेरिका की गैस, देश में US से आ रही 50% LPG

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment