लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मथुरा:राजकीय बाल गृह में किशोरी की बाल्टी के पानी में डुबाकर हत्या, बाद में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश – Mathura: Teenage Girl Murdered By Drowning In A Bucket Of Water At The Government Children’s Home

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजकीय बाल गृह (बालिका) में दो किशोरियों ने अपने संग रहने वाली एक अन्य किशोरी शिवानी की पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की। बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका ने पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वारदात का कारण जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी बरेली की रहने वाली थी और मां की मानसिक स्थिति खराब होने पर उसे यहां प्रशासनिक संरक्षण में रखा गया था।

शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) के कमरा नंबर पांच के बाथरूम में किशोरी शिवानी (14) अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका प्रगति खरे ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया गया।

एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक प्राथमिकी जांच में यह सामने आया है कि इस किशोरी के साथ इसी बाल गृह में रहने वाली अन्य दो किशोरियों ने बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। इस दोनों किशोरियों के साथ तीन अन्य किशोरियों की स्पष्ट संलिप्तता सामने आई है। कुछ अन्य किशोरियां भी संदेह के दायरे में हैं। उधर, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी। इसके लिए जिला जज को पत्र लिखा गया है।

पुलिस ने घटना के बाद किशोरियों से पूछताछ की। इसके अलावा उनके साथ रहने वाली अन्य किशोरियों के बयान दर्ज किए। बावजूद इसके देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किशोरी की हत्या क्यों की गई। जिन दोनों किशोरियों पर हत्या का आरोप है उनमें से एक अलीगढ़ और दूसरी पीलीभीत की रहने वाली है। दोनों पॉक्सो एक्ट की पीड़िता हैं। एक पर घर में चोरी की भी आरोप है। पुलिस की मौजूदगी में मथुरा के ध्रुव घाट पर किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

40 मिनट तक बाथरूम में रहीं दोनों किशोरियां

अधीक्षिका ने जब संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सुबह 11.08 बजे किशोरी के साथ तीन नामजद किशोरी कमरा नंबर 5 के बाथरूम में जाती दिखीं। सुबह 11.30 बजे चौथी किशोरी ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा और वापस अपने बिस्तर पर जाकर बैठ गई। फिर सुबह 11.48 बजे दो किशोरी बाथरूम से बाहर निकल आईं, लेकिन उनके साथ गई किशोरी बाहर आती हुई दिखाई नहीं दी।

कैमरे तोड़े, पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया

अधीक्षिका ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि कमरा नंबर 5 की किशोरियों से पूछताछ करने पर वे लगातार गुमराह करती रहीं हैं, जिससे किसी सोची-समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। इसके अलावा घटना वाले दिन 21 अगस्त की शाम पांच बजे आरोपी किशोरी को कमरा नंबर 5 में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए भी देखा गया।

मृतक किशोरी की मां लखनऊ के मानसिक चिकित्सालय में है भर्ती

डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि मृतक किशोरी की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और वर्तमान में लखनऊ के राजकीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती हैं। बाल कल्याण समिति बरेली के आदेश पर किशोरी को 17 जून 2026 में रामपुर के राजकीय बाल गृह शिशु से वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) लाया गया था। तब से वह बाल गृह में संरक्षण में रह रही थी। वह चैतन्य विहार स्थित एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। यह निराश्रित किशोरी दस वर्ष की अवस्था से पहले बरेली से रामपुर शिशु गृह में भेजी गई थी। दस वर्ष आयु होने पर उसे वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालगृह बालिका में लाया गया था। वर्तमान में बाल गृह में 141 बालिकाएं हैं। इनमें 112 निराश्रित एवं शेष में से पॉक्सो के मामले में हैं।

राजकीय बाल गृह बालिका की प्रभारी अधीक्षिका की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक साजिश एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रथम दृष्टया जांच में पानी की बाल्टी में डुबोकर हत्या का मामला सामने आया है। जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

-वरुण मिश्रा, सीओ सदर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खुलासा:पंजाब में कैंसर से हर 21 मिनट में जा रही है एक व्यक्ति की जान, मालवा बेल्ट सबसे ज्यादा प्रभावित – In Punjab, One Person Loses Their Life To Cancer Every 21 Minutes.

‘मैं भी नहीं सुधर रहा हूं’:पुणे के कार्यक्रम में नेहा राठौर की बात दोहराते दिखे राहुल गांधी; क्या-क्या कहा? – ‘main Bhi Nahi Sudhar Raha Hoon’: Rahul Gandhi Echoes Bhojpuri Singer Neha Rathore At Pune Event

Aaj Ka Rashifal:मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत – Today Prediction Horoscope Of 23 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

पति लगातार बदल रहा नंबर और ठिकाना:चार साल से शौहर को पाने को भटकर रही बेगम, अब Cm योगी से लगाई ये गुहार – Woman Wandering In Search Of Husband For Four Years Appeals To Cm Yogi For Justice

Asian Games 2026:एशियाड के लिए भारत के 492 एथलीटों को मंजूरी, एथलेटिक्स के सबसे ज्यादा 73 खिलाड़ी – Sports Ministry Approves 492 Athletes For Asian Games; Athletics Accounts For 73 Names

‘पैसे देकर जुटाई गई भीड़’:राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ पर मंत्री मोहोल का हमला; कांग्रेस से माफी की मांग क्यों? – Congress Paid People To Join Chhatron Ki Goonj Event Murlidhar Mohol

Leave a Comment