लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Building Collapse Live:दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने – Delhi Building Collapse Live Updates A Five-storey Building Collapsed In Delhi’s Satya Niketan Area

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:01 PM, 07-Sep-2026

चीफ फायर ऑफिसर ने हादसे को लेकर कही यह बात

चीफ फायर ऑफ़िसर एके मलिक ने कहा, “इमारत गिरने की घटनाओं में मौतें आम तौर पर दो-तीन वजहों से होती हैं। एक तो चोट लगने से मौत—जैसे सिर में गंभीर चोट या कोई ऐसी चोट जिससे बचना मुश्किल हो, या फिर बहुत ज़्यादा खून बह जाना। दूसरी वजह है ऑक्सीजन न मिल पाना और मलबे में फंस जाना। तीसरी वजह यह है कि जब इमारत गिरती है, तो बहुत ज़्यादा धूल और मलबा उड़ता है; इसे सांस के ज़रिए अंदर लेने से साँस लेने में रुकावट आ सकती है।”

03:53 PM, 07-Sep-2026

हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है।

 

03:52 PM, 07-Sep-2026

पांच एमसीडी अधिकारी निलंबित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन घटना के बाद पांच एमसीडी अधिकारियों को निलंबित करने की जानकारी ट्वीट कर दी। भवन मालिक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में अनधिकृत पांचवीं मंजिलों को तत्काल सील करने का आदेश दिया गया है। आसपास के पीजी और भवनों का भी निरीक्षण होगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

02:12 PM, 07-Sep-2026

पकड़ा गया हरिराम बंसल


हरिराम बंसल को पुलिस ने पकड़ा
– फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को जो बिल्डिंग गिरी, उसके मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आगे की जांच जारी है।

02:11 PM, 07-Sep-2026

मृतकों के नाम

 

क्रमांक नाम पिता का नाम पता
1 अभिषेक संतोष कुमार रेनूकूट, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
2 युवराज सोनी कन्हैया लाल सोनी दुर्ग, छत्तीसगढ़
3 पवन विशंभरनाथ बाबा दयाराम नगर, औरेया, उत्तर प्रदेश
4 अर्पित जहज भूपेंद्र जहज 60, जय बजरंग नगर, देवास, मध्य प्रदेश
5 अक्षत सिंह यादव मंता सिंह यादव 387, दुबे कॉलोनी, कटनी, मध्य प्रदेश
6 सुरेंद्र सिंह केवल सिंह अर्जुन नगर, दिल्ली
7 अज्ञात —– ——

01:39 PM, 07-Sep-2026

मोती लाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों की गई जान


युवराज और अभिषेक (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

मोती लाल नेहरू कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की हादसे में जान गई है। जिनकी पहचान सोनभद्र के अभिषेक और छत्तीगढ़ के दुर्ग से युवराज सोनी के रूप में हुई है। दोनों हॉस्टल की टॉप फ्लोर पर एक ही रूम में रहते थे।

01:29 PM, 07-Sep-2026

एमसीडी के कमिश्नर संजीव खिरवार का बयान

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा, ‘दुर्भाग्य से इस घटना में सात लोगों की जान चली गई। इस इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, उसे रात भर में मजबूत किया गया है। अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त करेंगे। 1970 के दशक की इस इमारत को कभी कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसे कभी सील किया गया। इस इमारत के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।’

01:08 PM, 07-Sep-2026

एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड

सत्य निकेतन की इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने एमसीडी उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।

ये पांच अधिकारी हुए सस्पेंड?

राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन

रणवीर सिंह, एसई साउथ जोन

ललित कुमार गोयल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर(बिल्डिंग) साउथ जोन

सुनील चौहान, असिस्टेंट इंजीनियर, साउथ जोन

आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर, साउथ जोन

01:00 PM, 07-Sep-2026

हरीराम बंसल की दुकान पर भी लगा ताला 

गुरुग्राम में हरिराम बंसल की दुकान पर भी ताला लगा हुआ है। सेक्टर -23 में हरी पेंट्स एन्ड हार्डवेयर के नाम से वह चलाता है। देर शाम से दुकान पर ताला लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस की टीम इस दुकान पर भी पहुंची थी।

12:39 PM, 07-Sep-2026

हरिराम बंसल के पड़ोसी ने कही ये बात

दिल्ली में गिरी इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल के पड़ोसी एसके शर्मा ने कहा, ‘बंसल की दुकान बाजार में है। हमारा रिश्ता बस इतना है कि हम कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उनका स्वभाव अच्छा है। वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। यहां उनके कई और घर भी हैं। उनकी बेटी और बेटा भी पास ही सेक्टर 23 में रहते हैं। उनकी हार्डवेयर की दुकान है। मुझे दिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई घर है या नहीं लेकिन यहां उनकी चार-पांच प्रॉपर्टीज जरूर हैं।’ बता दें कि हरिराम बंसल गुरुग्राम में रहता और हादसे के बाद से वह घर छोड़कर फरार हो चुका है। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल में मांसाहार पर बवाल:धीरेंद्र शास्त्री बोले- नवरात्र में नॉनवेज न खाएं, भाजपा ने दी संस्कृति की दुहाई – Uproar In Bengal Over Dhirendra Shastri Advice Abstain Nonvegetarian Food During Navratri Bjp Distances Itself

Duleep Trophy Final Live:ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन – East Zone Vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra

यूपी:एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर – Six-lane Highway Will Be Constructed From Lalganj To Barabanki New Corridor Will Connect To 50 Roads

दलीप ट्रॉफी:ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज – Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters To Score Double Centuries In Duleep Trophy Final

खिलाड़ियों के चयन में होता है भेदभाव?:पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिया ये जवाब, किस्मत को बताया अहम – Is There Discrimination In Player Selection? Former Indian Cricketer Shikhar Dhawan Gives His Response

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 382 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का; रुपया कमजोर – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment