लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिम्मेदार कौन?:55 गज की इमारत के बेसमेंट में चल रहा काम, एमसीडी बेखबर; सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए सवाल – Construction Underway In Basement Of 55-square-yard Building Mcd Unaware Satya Niketan Incident Raise Question

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सत्य निकेतन में पी-14 इमारत के ढहने के बाद एमसीडी की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 55 वर्ग गज क्षेत्रफल में बनी इस इमारत में बेसमेंट से लेकर भूतल और चौथी मंजिल तक निर्माण था। बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण 1990 के दशक में हुआ था। हादसे के समय बेसमेंट में काम चल रहा था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भवन में बेसमेंट का काम चलने की जानकारी एमसीडी के भवन विभाग को क्यों नहीं हुई?





Construction underway in basement of 55-square-yard building MCD unaware Satya Niketan incident raise question

Delhi building collapse
– फोटो : PTI


रिकॉर्ड में न बुकिंग न सीलिंग और न ही निर्माण की शिकायत

एमसीडी का कहना है कि उसके उपलब्ध रिकॉर्ड में इस संपत्ति की बुकिंग या सीलिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उसके अनुसार भवन में किसी तरह के निर्माण कार्य को लेकर कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई थी। लेकिन हादसे के बाद बेसमेंट में काम होने की जानकारी सामने आने से एमसीडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। 


Construction underway in basement of 55-square-yard building MCD unaware Satya Niketan incident raise question

Delhi building collapse
– फोटो : PTI


एमसीडी की निगरानी व्यवस्था पर सवाल

आखिर बिना किसी शिकायत के भी क्या एमसीडी का भवन विभाग अपने स्तर पर निर्माण गतिविधियों की निगरानी नहीं करता? खासकर तब, जब यह इलाका घनी आबादी वाला है और पुरानी इमारतों से जुड़ा है। यदि बेसमेंट में निर्माण या मरम्मत का काम चल रहा था तो क्या मौके पर एमसीडी के अधिकारियों या कनिष्ठ अभियंताओं ने कभी निरीक्षण किया? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निर्माण गतिविधियों की निगरानी की व्यवस्था है? और यदि किसी तरह का अनधिकृत या नियम विरुद्ध काम चल रहा था तो उसे रोकने के लिए एमसीडी ने क्या कार्रवाई की?


Construction underway in basement of 55-square-yard building MCD unaware Satya Niketan incident raise question

Delhi building collapse
– फोटो : PTI


शिकायत नहीं मिली तो निगरानी किसकी जिम्मेदारी?

एमसीडी का शिकायत नहीं मिलने तर्क हादसे के बाद अपने आप में बड़ा सवाल बन गया है। शिकायत नहीं मिलना क्या एमसीडी को अपनी जिम्मेदारी से मुक्त कर देता है? भवन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित है या क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों पर स्वतः निगरानी रखना भी उनकी जिम्मेदारी है? सवाल उठ रहा है कि आखिर बेसमेंट में काम कब शुरू हुआ, किस तरह का काम किया जा रहा था और क्या इसके लिए कोई अनुमति ली गई थी। साथ ही एमसीडी के पास इस भवन का स्वीकृत नक्शा और उसके अनुरूप निर्माण का रिकॉर्ड क्या है।


Construction underway in basement of 55-square-yard building MCD unaware Satya Niketan incident raise question

Delhi building collapse
– फोटो : PTI


पुराना भवन, नया निर्माण और निगरानी पर सवाल

पी-14 का निर्माण 1990 के दशक में हुआ बताया जा रहा है। यानी हादसे के समय यह कोई नई इमारत नहीं थी। ऐसे में पुराने भवन में बेसमेंट समेत अतिरिक्त निर्माण या संरचनात्मक बदलाव की निगरानी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। एमसीडी हर साल मानसून से पहले जर्जर और खतरनाक इमारतों का सर्वे करती है। इसके बावजूद यदि किसी पुराने बहुमंजिला भवन में काम चलता रहा और उसके रिकॉर्ड में न कोई शिकायत दर्ज हुई, न बुकिंग और न सीलिंग की कार्रवाई, तो सर्वे और निगरानी की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस-यूक्रेन जंग:व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत; क्या खत्म होगी जंग? – Us Envoys Witkoff And Kushner Hold Talks In Ukraine After Meeting With Putin

सत्य निकेतन हादसा:डीयू ने ‘बेघर’ छात्रों के लिए खोले कॉलेज के दरवाजे, क्लासरूम में गद्दे बिछा ठहरने का इंतजाम – Satya Niketan Incident: Du Opens College Doors For ‘homeless’ Students

दिल्ली हादसा:मलबे के नीचे दोस्त, ऊपर खड़े साथियों की अटकी सांसें; धूल का गुबार छंटा तो अपनों की तलाश – Delhi Building Collapse Friend Trapped Under Debris Companions Standing Above Held Their Breath In Suspense

बॉलीवुड पार्टी:डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे – Dimple Kapadia To Neetu Kapoor Natasa Kusha Kapila Orry Navya Celebs Spotted At Abu Jani Sandeep Khosla Event

डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें:फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ – Srinagar: Memories Of Kashmir To Unfold On The Ripples Of Dal Lake; Film Festival Begins Today.

आज का शब्द:संतरण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘बढ़ो अभय, विश्वास-चरण धर’ – Aaj Ka Shabd Santaran Sumitranandan Pant Hindi Kavita Badho Abhaya Vishwas Charan Dhar

Leave a Comment