लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

DA Hike: त्योहारों से पहले बरसेगा पैसा, 1 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स है, तो यह जानकारी आपके काम की है. हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है. जुलाई 2026 का AICPI-IW इंडेक्स जारी किया जा चुका है, जिसमें पिछले महीने के मुकाबले 1.3 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस आंकड़े को देखते हुए अब कर्मचारियों की नजर अगले DA संशोधन पर है. उम्मीद है कि त्योहारों से पहले सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकरी है. 

श्रम ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में AICPI-IW इंडेक्स 1.3 अंक से बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया. वहीं, जुलाई2026 में खुदरा महंगाई की सालाना दर 4.57% हो गई, जबकि एक साल पहले जुलाई 2025 में यह 2.66% थी. ऐसे में आने वाले समय में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों की नजर बनी हुई है. 

क्या होता है AICPI-IW इंडेक्स?

AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स हर महीने जारी किया जाता है. इसके जरिए औद्योगिक कर्मचारियों के रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली चीजों और सेवाओं की कीमतों में होने वाले बदलाव का पता लगाया जाता है. हालांकि इस साल की शुरुआती महीनों में भी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखनी को मिली है.

सस्ती मिल रही प्याज, इन 17 शहरों में 4000 टन बफर स्टॉक लाई सरकार

  • मार्च 2026 में AICPI-IW 149.1 रहा. 
  • अप्रैल 2026 में यह बढ़कर 149.9 हुआ.
  • मई में इंडेक्स 150.8 पहुंचा. 
  • जून में यह 151.9 रहा.
  • जुलाई 2026 में इंडेक्स 153.2 रहा.

यह आंकड़ा देश के 88 प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से जुटाई गई खुदरा दामों के आधार पर तैयार किया जाता है.

कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है ये इंडेक्स?

AICPI-IW में होने वाली हलचल पर केंद्रीय कर्मचारी इसलिए नजर रखते हैं क्योंकि इसका असर उनके DA और पेंशनभोगियों के DR पर पड़ता है. 7वें वेतन आयोग के तहत DA में संशोधन 12 महीने के औसत AICPI-IW के आधार पर की जाती है, यानी साल में दो बार किया जाता है. आमतौर पर इसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है.

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA)?

AICPI-IW के हालिया आंकड़ों को देखते हुए इस बार कर्मचारियों को DA में करीब 3% से 4% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है. हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है. असल बढ़ोतरी AICPI-IW की बाकी आंकड़ों और केंद्र सरकार की आखिरी मंजूरी के बाद तय होगी.

कम से कम 58,000 पेंशन की उम्मीद, कल 8वें वेतन आयोग की एक और बड़ी बैठक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment