लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार यूक्रेन का एयरस्पेस सीमित समय के लिए खोला गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद हवाई मार्ग से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना हुए हैं. दोनों देशों की राजधानियों मॉस्को और कीव पर अगले 72 घंटे तक हमले रोकने की सहमति के चलते यह हवाई यात्रा संभव हो सकी है.

करीब साढ़े चार साल से यूक्रेन का एयरस्पेस पूरी तरह बंद है. ऐसे में मॉस्को से कीव की हवाई यात्रा को रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. ट्रंप के दूत मॉस्को और कीव के दौरे पर हैं और इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की राजधानियों पर 72 घंटे तक हमले नहीं करने का फैसला किया है.

फरवरी 2022 से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध जारी है. इस जंग में रूस और यूक्रेन के बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी जान गई है.

युद्ध के कारण यूक्रेन ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था. तब से देश में नियमित हवाई यातायात बंद है. ऐसे में अमेरिकी दूतों का हवाई मार्ग से कीव पहुंचना युद्ध के बाद एक असाधारण घटनाक्रम है.

पुतिन से मिले विटकॉफ और कुशनर

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. क्रेमलिन की ओर से जारी वीडियो फुटेज में पुतिन को दोनों अमेरिकी दूतों का अभिवादन करते हुए देखा गया.

मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि मौजूदा स्थिति इतनी आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि रूस बताएगा कि वह मौजूदा हालात को किस तरह देखता है.

विटकॉफ ने तीन दिनों के लिए रूस और यूक्रेन की राजधानियों पर हमले रोकने पर सहमत होने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया. इसके बाद अमेरिकी दूत रविवार को आगे की बातचीत के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे.

पुतिन ने ट्रंप के प्रयासों को सराहा

पुतिन ने कहा कि “किसी भी स्थिति में, चाहे कुछ भी हो, ऐसे संपर्क हमेशा उपयोगी होते हैं.” उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए ट्रंप को धन्यवाद भी दिया. पुतिन ने अमेरिकी दूतों से कहा कि वह उनके साथ काम करने में “सहज” हैं.

जेलेंस्की ने भी हमले रोकने की बात कही

इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी.

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों से बात की है और अमेरिकी दूतों ने उसी दिन रूसी पक्ष के साथ बातचीत शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद यूक्रेन उन शहरों पर हवाई हमले रोकने के लिए तैयार है, जहां शांति वार्ता से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं.

यह भी पढ़िएः पूरी तरह मिटा देंगे…, अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment