लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘तुम बस खाने पर ध्यान दो…’, कंगना रनौत ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं और कई बार अपने बयानों की वजह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. वहीं, एक्ट्रेस भी उन्हें जवाब देने से पीछे नहीं रहती हैं. ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो श्रीकृष्ण के लिए भोग बनाते हुए नजर आई थीं, इसे लेकर ट्रोल्स ने उन पर निशाना साधा था, जिसका अब उन्होंने जवाब भी दिया है.

कंगना रनौत ने एक्स पर ट्रोल की पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ये हलवा नहीं भोग है. कई इंग्रेडिएंट्स से मिलकर तैयार किया गया है. इसमें सब मिक्स है. बैठने से पहले और फिर टुकड़ों में काटने से पहले, उन लोगों से खाना पकाने की स्किल की उम्मीद नहीं की जा सकती जो पैरेंट्स और पृथ्वी पर बोझ हैं. तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो. कुकिंग की चिंता मत करो.’

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, डेट हुई कंफर्म

ट्रोल ने कंगना को क्या कहा था?

वहीं, अगर बात की जाए कि कंगना रनौत के भोग बनाने के वीडियो पर ट्रोल ने क्या कहा था तो एक्स पर एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर किया था और इसके साथ लिखा था, ‘गैस तो जला लो टंगना ड्रामेबाज और कढ़ाई देखो कितना काला है.’ इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे थे. कंगना को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन एक्ट्रेस ने जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी.

बाबा रामदेव संग रहा था कंगना का विवाद

आपको बता दें कि कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी विवाद में आ ही जाती हैं. हाल ही में वो बाबा रामदेव के संग विवाद को लेकर चर्चा में थीं, दोनों के बीच काफी जुबानी जंग रही थी. उनके बीच ये विवाद तब शुरू हुआ था जब कंगना ने जेन जी जेनरेशन को ‘गटर’ कहा था. इस पर बाबा रामदेव का रिएक्शन पूछा गया था तो उन्होंने इसकी निंदा की थी. वहीं, इसके पहले कृति सेनन के राखी एड पर भी एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया था और इसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री

कंगना रनौत का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर कंगना रनौत के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था. इसमें वो एक नर्स के रोल में नजर आई थीं. उनकी ये फिल्म मुंबई आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित थी. लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. फिल्म बजट भी वसूल नहीं पाई थी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment