लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कालीन भैया’ की मुरीद हुईं ‘बीना त्रिपाठी’, 16 साल पहले इस सीरियल में किया था साथ में काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को दर्शकों का काफ़ी प्यार मिला था. इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था और इसने हर किसी का दिल जीता था. बाद में इसके दो सीजन और आए थे और उन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद मेक्स ‘मिर्जापुर द मूवी’ नाम से फिल्म ले आए. 4 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की तारीफ की है और ये भी बताया कि फिल्म और सीरीज में काम करने से पहले दोनों एक और शो में स्क्रीन शेयर कर चुके थे.

पंकज की कॉमिंग टाइमिंग की दीवानी हैं रसिका

बता दें कि मिर्जापुर सीरीज में रसिका दुग्गल ने बीना त्रिपाठी नाम का किरदार निभाया है. वो कालीन भैया की दूसरी पत्नी हैं. जबकि पंकज त्रिपाठी इसमें कालीन भैया के रोल में नजर आए. वहीं अब दोनों मूवी में भी अपने किरदारों को दोहराए हुए दिखाई दिए. 

कालीन भैया' की मुरीद हुईं 'बीना त्रिपाठी', 16 साल पहले इस सीरियल में किया था साथ में काम

फिल्म की शानदार ओपनिंग के बीच रसिका दुग्गल ने ANI को दिए इंटरव्यू में पंकज की तारीफ करते हुए कहा, ‘जब भी पंकज मुझसे बातें करते हैं तो मैं अक्सर हंसने लगती हूं, क्योंकि उनके पास नैचुरल सेंस ऑफ ह्यूमर है. उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार है और मैं इसे पसंद करती हूं.’

ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल

16 साल पहले इस शो में किया था साथ में काम

रसिका दुग्गल ने आगे खुलासा किया कि वो पंकज त्रिपाठी के साथ 16 साल पहले आए शो ‘पाउडर’ में काम कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इस शो को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. जबकि इसके डायरेक्टर थे अतुल सबरवाल और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी थी. ये शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर दिखाया जाता था.

कालीन भैया' की मुरीद हुईं 'बीना त्रिपाठी', 16 साल पहले इस सीरियल में किया था साथ में काम

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन कमाए 25 करोड़ से ज्यादा

मिर्जापुर वेब सीरीज के कलाकार ही फिल्म में भी नजर आ रहे हैं. रसिका और पंकज के अलावा इसका हिस्सा अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, कुभूषण खरबंदा भी हैं. नए किरदारों के रूप में जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबक फिल्म ने पहले दिन भारत में 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment