जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ वन होराइजन सेंटर में भारत के पहले Mercedes-Benz Studio (मर्सिडीज-बेंज स्टूडियो) का उद्घाटन किया है। यह अनूठी पहल मर्सिडीज-बेंज के उस वैश्विक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसे चार महाद्वीपों के 14 प्रमुख वैश्विक बाजारों में लागू किया जा रहा है।
पारंपरिक डीलरशिप से अलग, यह स्टुडियो एक ‘ओपन वॉक-इन स्पेस’ है। जहां सिर्फ कारों का प्रदर्शन ही नहीं होगा, बल्कि डिजाइन, लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़े अनुभव भी ग्राहकों को एक ही जगह उपलब्ध कराए जाएंगे।:
- एक्सक्लूसिव सुविधाएं: इस स्टुडियो में एक डिजाइन एंड मटीरियल लाइब्रेरी, मर्सिडीज-बेंज कलेक्शन मर्चेंडाइज, ‘Mercedes-AMG PETRONAS X adidas’ के प्रोडक्ट्स और ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव बुक करने की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- लैवोन कैफे: केबिन के भीतर एक खास कैफे खोला गया है, जिसका मेन्यू इस लोकेशन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें मर्सिडीज-बेंज की डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित 16 सिग्नेचर डिशेज (पेटी गेटॉक्स, विएनोइसेरी और बेक्ड आइटम्स) परोसी जा रही हैं।
- ग्लोबल नेटवर्क: कोपेनहेगन, लॉस एंजिल्स, टोक्यो, सिंगापुर, वारसॉ, म्यूनिख और बुखारेस्ट के बाद अब गुरुग्राम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। कंपनी की योजना भारत के अन्य मेट्रो शहरों में भी इस फॉर्मेट का विस्तार करने की है।