लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिक्सर जार धोने के बाद भी नहीं जाती मसालों की महक? इन 5 आसान हैक्स से मिनटों में करें सफाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Smell Removing Tips: किचन में काम करते समय सबसे ज्यादा दिमाग उस समय खराब होता है, जब मिक्सर जार में लहसुन-प्याज या गरम मसालों के पीसने के बाद उनकी तेज गंध जार से बाहर निकलने का नाम नहीं लेती है. कई बार तो जार में गंध होने के बावजूद भी हमें इसमें शेक, ठंडी लस्सी या फिर मीठी चटनी तक पीसनी पड़ जाती है. इस तरह के जार में जब हम चीजें पीसते हैं या फिर बनाते हैं, तो पहले से उसमें मौजूद गंध फ्रेश चीजों में भी आ जाती है और चीजों का स्वाद पूरी तरह से खराब होकर रह जाता है. अक्सर इस तरह की किसी भी गंध से छुटकारा पाने के लिए हम नॉर्मल पानी या फिर डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके बाद भी ये जिद्दी महक ब्लेड के कोनों में या फिर नीचे की तरफ चिपकी हुई रह ही जाती है.

अगर आप भी हर दिन की इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है. आज हम आपको 5 ऐसे इंस्टेंट और असरदार हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिक्सर जार से आने वाली इस गंध को आप हमेशा के लिए हटा सकते हैं और साथ ही उसे नए जैसा चमका भी सकते हैं. तो चलिए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जरूर करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सिर्फ केक बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह कई तरह के जिद्दी दागों को भी साफ करने में और कई तरह की बदबू को भी जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. मिक्सर जार से आ रही किसी भी तरह की गंध से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में दो छोटे चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को जार के अंदर और ब्लेड के नीचे अच्छी तरह लगा दें. अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और इसके बाद जार में थोड़ा सा पानी डालें, मिक्सर को 20 से 30 सेकंड के लिए चलाएं और फिर सादे पानी से धो लें. सिर्फ इतना करते ही जार से आने वाली हर तरह की बदबू गायब हो जाएगी.

विनेगर और गुनगुने पानी का इस्तेमाल

वाइट विनेगर जिसका इस्तेमाल हम सबसे ज्यादा नूडल्स या फिर चाइनीज फूड आइटम्स में करते हैं वह काफी आसानी से बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में बहुत ही असरदार साबित होता है. यह जार में जमी हुई जिद्दी चिकनाई को ढीला कर देता है और उसे खत्म करने में भी बहुत मदद करता है. मिक्सर जार से आ रही बदबू को हटाने के लिए सबसे पहले जार में आधा कप हल्का गरम पानी लें और उसमें दो से तीन चम्मच विनेगर मिला दें. इसके बाद ढक्कन को बंद करके मिक्सर को आधे मिनट के लिए घुमाएं. अगर बदबू बहुत ज्यादा आ रही है, तो इस पानी को 15 मिनट तक जार में ही रहने दें. इसके बाद जार को बर्तन धोने वाले साबुन से धो लें, पूरी स्मेल गायब हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, किचन की दीवार पर जमे तेल के दाग इन सस्ती घरेलू चीजों से होंगे साफ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

नींबू के छिलके और नमक का इस्तेमाल

नींबू की जो अपनी खुशबू होती है वह बहुत ही रिफ्रेशिंग होती है और यह गंध को बहुत ही जल्दी खत्म कर देती है. वहीं, नमक एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है जो जार में बिना एक भी स्क्रैच डाले अच्छे से सफाई कर देता है. जार से आ रही गंध को दूर करने के लिए अगर आप इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले निचोड़े हुए नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें जार में डाल दें. इसके बाद इसमें एक चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं और फिर मिक्सर को 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं. नींबू की फ्रेश महक मसालों की गंध को पूरी तरह खत्म कर देगी और आपका जार अंदर से चमकने लगेगा.

ब्रेड या कच्चे चावल का इस्तेमाल करें

ब्रेड और कच्चे चावल में एक बहुत ही कमाल की खूबी होती है कि ये अपने आसपास के मॉइस्चर और बदबू को तुरंत ही एब्जॉर्ब कर लेते हैं. अगर आप जार से आ रही बदबू को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो ब्रेड और कच्चे चावल का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट तरीका है. इसके लिए एक या दो ब्रेड के टुकड़ों को तोड़कर जार में डालें और उन्हें सूखा ही पीस लें. ब्रेड का चूरा जार के तेल और बदबू को अपने अंदर खींच लेगा. आप ब्रेड की जगह दो चम्मच सूखे चावल पीसकर भी यही काम कर सकते हैं. इसके बाद पाउडर बाहर निकालें और जार को नॉर्मल पानी से धो लें.

हल्का गरम पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड

अगर आप हर तरीका अपना चुके हैं लेकिन मिक्सर जार से आने वाली बदबू से आपको छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो यह तरीका सबसे ज्यादा आसान और कारगर साबित होने वाला है. इसके लिए सबसे पहले मिक्सर जार को आधे से कम हल्के गरम पानी से भर लें. अब इसमें 3 से 4 बूंद कोई भी डिशवॉशिंग लिक्विड या साबुन डाल दें. अब ढक्कन लगाकर मिक्सर को आधे मिनट के लिए चलाएं. आपके ऐसा करने से पानी में झाग बनेगा और वह ब्लेड के नीचे छुपी गंदगी और बदबू को चुटकी में बाहर निकाल देगा. लास्ट में जार को साफ पानी से धोकर सुखा लें.

ये भी पढ़ें: गंदगी से काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल? घर पर बने इस क्लीनर से लौटाएं नई जैसी चमक

The post मिक्सर जार धोने के बाद भी नहीं जाती मसालों की महक? इन 5 आसान हैक्स से मिनटों में करें सफाई appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment