भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच का तगड़ी बॉन्डिंग है जो किसी से छिपी नहीं है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों खिलाड़ियों की यह शानदार केमिस्ट्री अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है, जिसमें गिल अक्सर कोहली को अपना आदर्श और मेंटर मानते आए हैं। हालांकि, गिल ने भी शायद यह नहीं सोचा होगा कि उन्हें कोहली के बेटे अकाय से जुड़े एक बिल्कुल नए और मजेदार रोल में देखा जाएगा।