लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सरकारें बदलीं नहीं खत्म हुआ नशा:पंजाब में दो दशक से एक ही सियासी मुद्दा, 2027 चुनाव में भी सबसे बड़ा सवाल – Punjab Politics Issue Of Drugs Persisted For Nearly Two Decades Surviving Changes In Government

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब की राजनीति में नशा करीब दो दशक से ऐसा मुद्दा है जो सरकार बदलने के साथ खत्म नहीं हुआ। 2007 के बाद अकाली-भाजपा सरकार फिर 2017 में कांग्रेस और 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार आई। 

तीनों सरकारों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सवाल फिर वही है कि इतने वर्षों की कार्रवाई के बाद नशे की जड़ कितनी कमजोर हुई और युवा इससे कितना दूर हुआ।

उपलब्ध सरकारी पुलिस एनसीआरबी एनसीबी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार आप सरकार के दौरान कार्रवाई का पैमाना सबसे बड़ा दिखता है। हालांकि अधिक मामले और गिरफ्तारियां नशे की खपत का सीधा पैमाना नहीं हैं। ये पुलिस की अधिक सक्रियता और मामलों के ज्यादा पंजीकरण का नतीजा भी हो सकते हैं। अब बहस सिर्फ गिरफ्तारियों और बरामदगी की नहीं बल्कि सप्लाई लाइन और बड़े नेटवर्क को तोड़ने की है।

अकाली-भाजपा सरकार : 6,000 करोड़ के नेटवर्क ने बढ़ाई सियासी तपिश

2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार रही। एनसीआरबी के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2007 से 2011 के बीच एनडीपीएस मामलों में 30,422 गिरफ्तारियां हुईं। 2012 से 2015 के बीच 58,511 गिरफ्तारियां दर्ज हुईं। 2012 में 11,715 2013 में 16,821 2014 में 17,084 और 2015 में 12,171 गिरफ्तारियां हुईं। एनसीबी के अनुसार 2015 में पंजाब में 601.88 किलोग्राम हेरोइन जब्त हुई।

इसी दौर में पूर्व डीएसपी और अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान जगदीश भोला को 2013 में सिंथेटिक ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नेटवर्क का आकार करीब 6,000 करोड़ रुपये बताया। बाद में कई बड़े नाम जांच के दायरे में आए। 2019 में भोला को सजा हुई और 2024 में धनशोधन मामले में भोला समेत 17 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए करीब 12.37 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किराना स्टोर से करोड़ों का खेल:भारतीय मूल का मंजीत सिंह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, कैसे किया घोटाला? – Fbi Puts India-born Man On Most Wanted Fraudsters List Snap Scam Case

350 साल पुरानी परंपरा:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पालने में झुलाने उमड़ती है भीड़, लगता है ये खास भोग – 350 Year Janmashtami Tradition Thakurbari Temple Barwadih Dumbi Chatra Krishna Cradle Ginger Sonth Turmeric

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

Leave a Comment