बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने कुछ दिनों पहले अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी. अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने एक खेत खरीदा है. जबकि अब खेत खरीदने के कुछ दिनों बाद ही अभिनेता ने इसमें खेती-बाड़ी का काम भी शुरू कर दिया है. गुरुवार को एक्टर अपने खेत में काम करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी खेत में काम करते हुए तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
अपने खेत में किसान बने वरुण धवन
वरुण धवन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी खास तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में एक्टर अपने खेत में खेती का काम कर रहे हैं. वो फाउड़े से खुदाई और फिर फसल की रोपाई करते हुए भी दिखाई दिए. उनके साथ अन्य लोग भी नजर आए.
ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’
वरुण धवन अपने खेत में काम करते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे थे. उन्होंने इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे. एक्टर ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘खेती शुरू.’ एक फोटो में एक्टर ने फाउड़े के साथ भी पोज दिया.
फैंस ने लुटाया प्यार
वरुण धवन की तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें हैंडसम किसान कहा. एक ने लिखा, ‘ये बहुत अच्छा काम है, क्या फिल्म के पीछे पड़े रहते हैं.’ एक ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया. आपके चेहरे की मुस्कान बहुत कुछ कहती है. अपना यह जोश बनाए रखें.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है.’

खेत खरीदने पर शेयर किया था वीडियो
वरुण धवन ने 19 अगस्त को इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि उन्होंने खेत खरीदा है. उन्होंने वीडियो में खेत खरीदने को अपनी लाइफ की बड़ी उपब्धि बताया था.
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण धवन ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2012 में हिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था. पिछली बार एक्टर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे. इसका डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने किया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसी एक्ट्रेसेस थीं.
ये भी पढ़ें: अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी ‘हनुमान अंश’, जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?

