- यह निवेश कर्मचारियों को भविष्य के लिए कौशल विकसित करेगा।
नौकरी करने वाला हर व्यक्ति इस बात से सहमत होगा कि नौकरी करना और पैसे कमाना बिल्कुल आसान काम नहीं है और ऐसे में जब आपकी कंपनी आपकी मेहनत और परफॉर्मेंस का इनाम दे तो जाहिर सी बात है कि हर कर्मचारी का इससे हौसला बढ़ेगा. इस बीच Ernst & Young LLP (EY US) ने अपने कर्मचारियों की मेहनत की पहचान देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. अब जानते हैं कि आखिर कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए क्या फैसला किया है?
कंपनी ने क्या फैसला किया?
दरअसल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उनकी बेहतर परफॉर्मेंस, इनोवेशन और नई स्किल्स के लिए इनाम देने का फैसला किया है, जिसके लिए कंपनी 100 मिलियन डॉलर ( लगभग 942 से 948 करोड़) इन्वेस्ट करने की प्लानिंग की है.
किन कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा?
कंपनी ने इनाम देने की लिस्ट में इन कर्मचारियों को रखा है. इनमें शामिल है
- ऐसे कर्मचारी जो नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं.
- वहीं जो कर्मचारी नई चीजें सीख रहे हैं.
- इसके अलावा ऐसे कर्मचारी जो नए आइडिया पर काम कर रहे हैं.
- वहीं जो क्लाइंट्स के लिए बेहतर काम कर रहे हैं.
- कंपनी का मकसद अपने कर्मचारियों को आगे भी ऐसा काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
कर्मचारियों को तैयार कर रही है कंपनी
कंपनी का ये इन्वेस्टमेंट केवल इनाम देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी अपने कर्मचारियों को आने वाले समय के लिए तैयार कर रही है. इसके लिए कंपनी कर्मचारियों को नई स्किल्स सीखने के लिए ज्यादा मौके देगी.
Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर है भारी भरकम कर्ज? सच्चाई जानें
अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिलेगा
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के योगदान को तीन कैटेगरी में बांटा है.
- ऐसे कर्मचारी जो नई चीजें सीख रहे हैं और अपनी टीम के साथ बेहतर तरीके से काम कर रहे है.
- ऐसे कर्मचारी हैं जो अपने नई आइडिया के साथ कंपनी के काम में सुधार ला रहे हैं.
- साथ ही ऐसे कर्मचारियों को शामिल किया गया है जो कंपनी के लिए लंबे समय तक बड़ा योगदान दे सकते हैं.
कमाता बेंगलुरु, उड़ाता चंडीगढ़, कर्जदार चेन्नई, दिल्ली कहां? जानिए किस शहर के पास कितना पैसा


