लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कल यानी 4 सितंबर 2026 को देशभर में जन्माष्टमी की धूम रहने वाली है. हर कोई कृष्ण जन्म के उत्सव को मनाने के लिए भक्ति में लीन दिखेगा. कई सरकारी दफ्तरों की इस दिन छुट्टी रहती है. हालांकि प्राइवेट ऑफिस में ये छुट्टी ऑप्शन के तौर पर होती है या कहीं पर होती भी नहीं है. इसी बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि इस दिन शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आइये जानते हैं.

जन्माष्टमी पर खुलेगा शेयर बाजार?
ये सवा खासतौर से उन लोगों के मन में है जो लगातार ट्रेडिंग करते हैं. तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं. जी हां! जन्माष्टमी के दिन यानी 4 सितंबर 2026 को शेयर बाजार खुला रहेगा और आम दिनों की तरह ही ट्रेडिंग भी होगी.

ये भी पढ़ें: बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स

आम दिनों की तरह ही होगी ट्रेडिंग
शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, उसी तरह से काम करेंगे जैसे हर रोज करते हैं. इसके अलावा MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी पूरी तरह से वर्किंग रहने वाला है. ऐसे में शेयर बाजार पर ट्रेडिंग करने वालों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके लिए ये दिन भी हर रोज की तरह ही आम होने वाला है. तो ट्रेडिंग करने वाले भगवान की भक्ति में लीन होकर आराम से निवेश कर सकते हैं.

सितंबर में कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
सितंबर के महीने में अब शेयर बाजार 14 तारीख को बंद रहने वाला है.स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी है, ऐसे में इस दिन शेयर बाजार पूरी तरह से बंद रहने वाला है. इसके अलावा भी आने वाली कुछ महीनों में शेयर बाजार के बंद होने की सूचनाएं भी इस कैलेंडर में हैं.

ये भी पढ़ें: मेहनत का बंपर इनाम, ये दिग्गज कंपनी कर्मचारियों पर लुटाएगी 948 करोड़ रुपए

शेयर बाजार कब बंद रहता है?
आमतौर पर शेयर बाजार हफ्ते में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक चलता है, लेकिन वीकेंड्स पर यानी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार पूरी तरह से बंद रहता है. ये तो साप्ताहिक अवकाश हैं, लेकिन वार्षिक अवकाशों की बात करें तो हर सरकारी या व्यापारिक छुट्टी के मौके पर शेयर बाजार बंद होता है. जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, होली, दीवाली, गांधी जयंती, क्रिसमस जैसे मुख्य त्यौहारों पर शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment