लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

S-400 होंगे डबल, रूस से 5 और लाएगा भारत, PAK को झटका देने वाली डील डन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस ने भारतीय वायु सेना को 5 और S-400 ‘ट्रायम्फ’ (Triumf) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम बेचने की पेशकश की है. भारतीय सेना में इस शक्तिशाली मिसाइल सिस्टम को ‘सुदर्शन’ नाम दिया गया है.ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से आए कई खतरों और मिसाइलों को इस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया था.

भारत सरकार का बड़ा फैसला
पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस सिस्टम ने पाकिस्तान के एक निगरानी विमान को 314 किलोमीटर की रिकॉर्ड दूरी पर मार गिराया था. इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही भारत सरकार ने 5 और S-400 स्क्वाड्रन खरीदने का फैसला किया है.

SCO सम्मेलन में मोदी-पुतिन की मुलाकात
किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई.इसी मुलाकात के दौरान रक्षा और ऊर्जा सहयोग की समीक्षा की गई और रूस ने यह नया ऑफर रखा.

पहले हुई थी 5 S-400 की डील
भारत ने 2018 में 5 S-400 यूनिट्स का ऑर्डर दिया था, जिनमें से 4 भारत को मिल चुके हैं और 5वीं यूनिट इस साल नवंबर तक मिलने की उम्मीद है.  यदि नए करार पर दस्तखत होते हैं, तो उसकी डिलीवरी हस्ताक्षर होने के 3 साल बाद शुरू होगी. इन नई यूनिट्स को भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा.

रूस की तरफ से अन्य रक्षा प्रस्ताव
रूस ने भारत को S-400 के अलावा कई अन्य आधुनिक हथियार और सैन्य तकनीक देने का भी प्रस्ताव रखा है: S-500 प्रोमेथियस मिसाइल सिस्टम का भारत में मिलकर उत्पादन करने का प्रस्ताव रखा है. सुखोई-57E (Sukhoi-57E) स्टेल्थ लड़ाकू विमान, कैलिबर क्रूज़ मिसाइल से लैस किलो क्लास पनडुब्बी. सुखोई-30 (Sukhoi-30) विमानों को ‘सुपर सुखोई’ में अपग्रेड करने का प्रोग्राम. ये कदम भारत के एयर डिफेंस सिस्टमको सीमाओं पर और भी अधिक मजबूत बनाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘सोना नहीं खरीदें, विदेश घूमने…’, GDP पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment