लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:14 दिन से फरार निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया, Sit के हाथ अब भी खाली; कोर्ट से राहत नहीं – Suspended Csp Neha Pachisia Absconding For 14 Days Sit Still Empty-handed; No Relief From The Court

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी और भ्रष्टाचार मामले में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 19 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद से निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, मुख्य फाइनेंसर क्षितिज राज बारापत्रे और कागजी खरीदार मारूफ अहमद हनफी पिछले 14 दिनों से फरार हैं। इस बीच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जा चुकी हैं, तीनों पर इनाम घोषित हो चुका है और अदालत से अग्रिम जमानत भी खारिज हो चुकी है। एसआईटी टीम सीएसपी कार्यालय से कागजी और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर चुकी है। इसके बावजूद अब तक पुलिस और एसआईटी किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

क्या है मामला?


दरअसल, कटनी जिले के कुठला थाना में 19 अगस्त को दर्ज अपराध क्रमांक 738/2026 ने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरीं। शिकायतकर्ता आकाश लोधी ने आरोप लगाया कि करीब 1.07 करोड़ रुपये मूल्य की पैतृक जमीन की रजिस्ट्री तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों ने दबाव बनाकर कराई। आरोप है कि जमीन के बदले केवल 15 लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि बाद में रजिस्ट्री निरस्त कर जमीन मारूफ अहमद हनफी के नाम दर्ज करा दी गई।

शिकायत में यह भी कहा गया कि जहां जमीन का गाइडलाइन मूल्य 82.46 लाख रुपये था, वहीं दस्तावेजों में इसकी कीमत महज 18.20 लाख रुपये दर्शाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान पहले कटनी एएसपी कमल मौर्य ने संभाली। बाद में जांच जबलपुर एएसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई और इसके बाद कटनी जिले में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया, जिसकी जिम्मेदारी एएसपी अंजना तिवारी को सौंपी गई।

पढे़ं: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 7(सी), 12 और 13 भी जोड़ी गईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। जांच के बीच एसआईटी ने सील किए गए सीएसपी कार्यालय की सील खोलकर तलाशी ली और वहां से महत्वपूर्ण कागजी दस्तावेजों के साथ डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। इन साक्ष्यों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि पूरे मामले और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

आरोपियों पर इनाम घोषित


उधर, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। साथ ही इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किए गए, ताकि देश छोड़कर भागने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके। हालांकि, इन सभी कार्रवाइयों के बावजूद तीनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


इस बीच प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लीला लोधी की अदालत ने नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापत्रे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने, केस डायरी और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद दोनों को राहत देने से इनकार कर दिया।

न्यायालय के इस आदेश के बाद पुलिस के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता और मजबूत हो गया है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि एफआईआर दर्ज होने के 14 दिन बाद भी इनाम घोषित होने, लुकआउट नोटिस जारी होने, एसआईटी के गठन और लगातार दबिश के बावजूद आखिर तीनों आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर कैसे हैं? यही सवाल अब पूरे मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर भी खड़े हो रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

8thcpc:8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में संशोधन होगा या नहीं? व्यय विभाग के पास 69 लाख पेंशनरों की फाइलें – 8th Pay Commission File Of 6.9 Million Pensioners Moves To Expenditure Department

इथेनॉल से कम नहीं होगा दोपहिया वाहनों का माइलेज!:हीरो मोटोकॉर्प के सीबीओ का बड़ा बयान – Ethanol Won’t Significantly Impact Two-wheeler Mileage, Oems Improving Efficiency: Hero Motocorp Executive

न्यूजीलैंड क्रिकेट का फैसला:टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगी टीम, जानें कार्यक्रम – New Zealand Cricket Announce Four-day Match Against India A Before The Test Series Check The Schedule

नेपाल ने मांगा क्लाइमेट मुआवजा:चीन, अमेरिका और भारत पर लगाया त्रासदी का आरोप, कहा- संकट आप लाए, कीमत चुकाओ – Nepal Demands Climate Compensation Blames China America India For Tragedy Says You Brought Crisis Pay Price

ईस्ट जोन ने फाइनल में बनाई जगह:दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराया, वैभव सूर्यवंशी का दिखा दम – Central Zone Vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-final Highlights Match Results And Scorecard Updates

एमपी:छिंदवाड़ा कॉलेज में Nsui-abvp आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की; चार महिला पुलिसकर्मी घायल – Student Politics Show Power In College, Police Manhandling, Ruckus In Nsui’s 17-point Demands

Leave a Comment