हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अन्नू कपूर ने कहा कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को न तो व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और न ही उनके काम को ज्यादा फॉलो करते हैं।
ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली
भानु पाठक के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अन्नू कपूर से रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह इन एक्टर्स को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।
अन्नू कपूर ने कहा, ‘ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं। अगर वो मेरे सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं है…’
उन्होंने आगे कहा कि वह इन एक्टर्स के काम को भी ज्यादा नहीं देखते। रणबीर कपूर के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें वह इसलिए जानते हैं क्योंकि वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं।
अन्नू कपूर ने कहा, ‘रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसीलिए मैं जानता हूं। बाकी मैंने कभी उनका काम नहीं देखा है। कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं, मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं।’


