लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल:टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार, बढ़ेगी सेना की मारक क्षमता – India-us-defence-cooperation-javelin-missile-purchase-tata-mou-for-co-production

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए समझौता किया है। वहीं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जैवलिन ज्वाइंट वेंचर ने भारत में जेवलिन ऑल अप राउंड (एयूआर) के सह-उत्पादन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। जैवलिन ज्वाइंट वेंचर रैथियॉन और लॉकहीड मार्टिन की साझेदारी है।

इस समझौते के बाद अब भारत में ही जैवलिन मिसाइलों का उत्पादन किया जा सकेगा। रक्षा सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद महत्वपूर्ण परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सशस्त्र बलों को मिली आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत इन मिसाइलों की खरीद की जा रही है। भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदेगी। यह खरीद ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना को मिली आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत की गई है।

दोनों देशों के बीच हुआ क्या समझौता?

जैवलिन को दुनिया की चर्चित एंटी-टैंक मिसाइल प्रणालियों में गिना जाता है। दोनों देशों के बीच करीब 292 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। इसके तहत भारतीय सेना को करीब 60 जैवलिन एंटी-टैंक निर्देशित मिसाइलें मिलेंगी। यह खरीद आपातकालीन खरीद व्यवस्था के तहत की गई है। इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों को अपनी सैन्य क्षमता तेजी से बढ़ाने के लिए जरूरी हथियार खरीदने की अनुमति दी गई है। 

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जैवलिन ज्वाइंट वेंचर के बीच हुए समझौते के बाद अब जैवलिन मिसाइल का उत्पादन दोनों कंपनियां मिलकर भारत में ही करेंगी। भारत को जैवलिन सीमित संख्या में मिलेंगी, क्योंकि आपातकालीन खरीद व्यवस्था के तहत एक उपकरण के लिए 300 करोड़ रुपये तक की खरीद की जा सकती है।

अमेरिकी राजदूत ने पहले ही दिया था बड़ा संकेत

अमेरिका लंबे समय से भारत को जैवलिन मिसाइल देने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस खरीद को भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे भविष्य में दोनों देशों के बीच जैवलिन के सह-उत्पादन की संभावनाएं भी खुल सकती हैं।

नवंबर 2025 में अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को संभावित रूप से 100 जैवलिन प्रणालियां और 216 एक्सकैलिबर निर्देशित तोप गोले बेचने के लिए 93 मिलियन डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी थी।  

क्या है जैवलिन मिसाइल की खासियत?

जैवलिन को मुख्य रूप से टैंक और दूसरे बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह एक मध्यम दूरी की, कंधे से दागी जा सकने वाली और एक सैनिक द्वारा संचालित की जाने वाली मिसाइल प्रणाली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ‘फायर एंड फॉरगेट’ क्षमता है। इसका अर्थ है कि मिसाइल दागने के बाद सैनिक को लक्ष्य पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत नहीं होती। इससे वह तुरंत स्थान बदल सकता है या सुरक्षित जगह ले सकता है।

कितनी है मारक क्षमता?

जैवलिन प्रणाली में दो प्रमुख हिस्से होते हैं। पहला कमांड लॉन्च यूनिट है, जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरा मिसाइल वाला डिस्पोजेबल लॉन्च-ट्यूब असेंबली है। यह प्रणाली टैंकों के अलावा बंकर और अन्य मजबूत सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में भी सक्षम है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 4,500 मीटर से ज्यादा बताई गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शामली:अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर – Shamli: Jayant Singh Met Ankit’s Family; Stated That Two Killers Have Been Eliminated, Action Will Be Taken

नेपाल बाढ़:एक जिला, दो सौ से ज्यादा गुमनाम शव; डीएनए सुरक्षित कर कब्रों में किया जा रहा दफन; क्यों मचा बवाल? – Nepal-flood-many-deaths-chitwan-unidentified-bodies-temporary-burial-dna-identification-create-ruckus

जीडीएस भर्ती 2026:डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन – India Post Gds Recruitment 2026: Registration Begins For 23,757 Posts, Check Eligibility

पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड:74 साल में पहली बार हुआ इतना बुरा हाल; जो रूट किस मामले में इंग्लैंड के नंबर-1? – Pakistan Suffer Historic Test Collapse As Joe Root Surpasses Andrew Strauss In Captaincy Record

पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बताने की मांग वाली याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की दी छूट – Supreme Court Dismisses Plea Seeking Mandatory Ethanol Content Disclosure At Petrol Pumps And Fuel Bills

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारत में चार सितंबर को होगी लॉन्च:जानें संभावित इंजन, फीचर्स और हार्डवेयर डिटेल्स – Royal Enfield Himalayan 440 India Launch Scheduled For September 4: Know Expected Engine, Features And Specs

Leave a Comment