लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आप ऐसे नेता हैं जो…’, PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए मिर्जियोयेव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को राजधानी ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उज्बेक राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी के नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ते कद की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय नतीजे हासिल कर रहा है, अपने आर्थिक विकास के दर को ऊंचा बनाकर रख रहा है और बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, मेरा मानना है कि आपके नेतृत्व में भारत डिजिलाइजेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्पेस एक्सप्लोरेशन और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘वैश्विक मामले में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं. आपके करीबी दोस्त के रूप में, निश्चित तौर पर हम इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं.’

भारत का बढ़ता कद आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा- मिर्जियोयेव

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, हम आपको न सिर्फ एक बेहतरीन और दूरदर्शी राजनेता के रूप में जानते हैं, जिन्हें भारत की जनता का गहरा विश्वास और सम्मान हासिल है, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में भी जानते हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रतिष्ठा है. पिछले कुछ सालों में भारत में तेज रफ्तार से हुई प्रगति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव सीधे तौर पर आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा हुआ है.’ 

उन्होंने कहा, ‘देश के आधुनिकीकरण के लिए आपकी प्रभावी रणनीति और कार्यक्रमों की वजह से आज का भारत सभी सेक्टरों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है. सच्चे भाइयों के रूप में हम हमेशा आपकी शानदार उपलब्धियों पर बेहद खुशी महसूस करते हैं और एक बार फिर आपको बधाई देना चाहते हैं.’

भारत के विकास में पीएम मोदी का अमूल्य योगदान- मिर्जियोयेव

उन्होंने आगे कहा, ‘आज की इस ऐतिहासिक यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत के परिणामस्वरूप हमने अपने सभी मित्र राष्ट्रों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर बढ़ा दिया है. यह असल में एक ऐतिहासिक कदम है और यह कहना भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाम को हासिल करने में भारत के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से अमूल्य योगदान दिया है. आज का दिन हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास में एक बहुत ही यादगार और ऐतिहासिक दिन है.’ 

यह भी पढ़ेंः यूरेनियम, AI और GIFT सिटी… PM मोदी ने बताया उज्बेकिस्तान से किस पर हुई बात


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment