उनकी ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी अक्सर फैंस का ध्यान खींचती है. एक्ट्रेस ने एक बार अपने डेली रूटीन और खान-पान को लेकर खुलकर बात की थी.
चित्रांगदा सिंह ‘लेट्स टॉक विद नमिता’ के पॉडकास्ट में अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि सुबह उठते ही वो गरम पानी पीती हैं.
इसके लिए वो जीरा और अजवाइन को पानी में भिगोकर उबालती हैं और उसमें नींबू डालकर पीती हैं. इसके बाद वो भीगे हुए बादाम खाती हैं.