लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देशभर के 2573 पेट्रोल पंपों पर बिक्री बंद, तेल में मिलावट पर सरकार का बड़ा एक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पेट्रोल में मिलावट और गाड़ियों में खराबी की शिकायतों पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. कार्रवाई के तहत बड़े पैमाने पर देश के 2 हजार 573 रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. सरकार की ओर से यह कड़ी कार्रवाई ऐसे वक्त की गई है, जब  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मिनिस्ट्री और सरकारी तेल कंपनियां तेल में मिलावट की गहन जांच पड़ताल कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि देश के करीब 90 हजार पेट्रोल पंप पेट्रोलियम मिनिस्ट्री और सरकारी तेल कंपनियों की निगरानी के दायरे में हैं. जांच अभियान का मकसद जमीन के नीचे बने पेट्रोल स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने से होने वाली मिलावट को रोकना है. पिछले दिनों इस पर देश में काफी बवाल हुआ था.

किन-किन चीजों की हो रही है जांच?

  • रिटेल आउटलेट्स
  • जमीन के नीचे बने स्टोरेज टैंक
  • टैंकर
  • और इथेनॉल स्टोरेज

किस कंपनी के कितने पेट्रोल पंपों की बिक्री पर लगी है रोक?

  • सबसे ज्यादा संख्या इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन- 1257 पेट्रोल पंप
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन- 915 पेट्रोल पंप
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन- 401 पेट्रोल पंप

यह भी पढ़ें- संकट को चीरते हुए हॉर्मुज से आ रहा इराक का तेल, BPCL ने झोंकी पूरी ताकत

गौरतलब है कि सरकार की ओर से देश के लगभग 89 हजार रिटेल आउटलेट्स पर जमीन के नीचे बने स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने की जांच की जा रही है. सरकार की ओर से जारी की गई टेस्टिंग गाइडलाइंस के मुताबिक, कई पेट्रोल पंपों पर स्टोरेज टैंकों की जांच दिन में आठ से 12 बार तक की जा रही है. जांच के दौरान मिलने वाले मॉनिटरिंग सिस्टम की पहचान करके उन्हें ठीक करने या बदलने का काम किया जा रहा है.

डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में बढ़ा टेस्टिंग का दायरा

बता दें कि यह क्वालिटी चेक सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया है, जिसमें इथेनॉल टैंकर, स्टोरेज टैंक, डिपो और टर्मिनल शामिल हैं.

कार कंपनियां रख रही नजर

बता दें कि ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनियां भी इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही हैं. पिछले दिनों इंडस्ट्री की टेस्टिंग में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इकट्ठा किए गए 250 से ज्यादा फ़्यूल सैंपल शामिल थे. देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी फ्यूल की क्वालिटी की जांच की है.

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर सस्ती हो गई चीनी, 20 फीसदी गिरे दाम, दुकानों पर कम होंगे रेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment