लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेटी के नाम में चाहिए मिठास और मॉडर्न अंदाज, ये 30 नाम सुनते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Sweet Modern Baby Girl Names: घर में जब एक नन्हीं सी परी का जन्म होता है, तो ऐसा लगता है मानो कोई त्योहार ही आ गया हो. बेटी का जन्म होते ही पूरा परिवार खुशियां मनाने लग जाता है और जश्न में डूब जाता है. इस नन्हीं सी जान के चेहरे पर प्यारी सी हंसी और इसका यह मासूम सा चेहरा देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम उठता है. इस बच्चे का जन्म होना सिर्फ खुशियां लेकर ही नहीं आता, बल्कि यह अपने साथ कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आता है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है एक बेहतरीन नाम का चुनाव करना.

आज के समय में हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि वे अपनी बेटी के लिए एक ऐसे नाम का चुनाव करें, जो बोलने में बहुत ही मीठा लगे, जिसे याद रखना हर किसी के लिए आसान हो और जो आज के हिसाब से मॉडर्न और ट्रेंडी भी लगे. ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपनी बेटी के लिए जिस नाम का चुनाव करते हैं, वह सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि यह नाम उसके साथ जिंदगी भर रहता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी नन्हीं सी परी के लिए एक बहुत ही प्यारा, खूबसूरत और मिठास से भरा नाम तलाश रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. आज हम आपके लिए 30 बेहद सुंदर और मॉडर्न नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं.

बेटी के लिए मॉडर्न और मिठास वाले नाम

  • आध्या: इस नाम का अर्थ होता है पहली शुरुआत या पहली शक्ति. यह नाम देवी दुर्गा का भी एक नाम है.
  • इरा: यह बहुत ही छोटा और प्यारा नाम है, जिसका अर्थ होता है हमारी धरती या फिर ज्ञान की देवी सरस्वती.
  • अन्वी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी या वो इंसान जो बहुत दयालु और प्यारा हो.
  • त्रिशा: इस नाम का अर्थ होता है दिल की इच्छा या कोई सपना.
  • माही: इस नाम का अर्थ होता है पूरी दुनिया या हमारी धरती. यह बोलने में बहुत आसान और मीठा सा लगता है.
  • वेदा: इस नाम का अर्थ होता है समझदारी या ज्ञान. यह नाम धार्मिक भी है और आजकल काफी पसंद भी किया जाता है.
  • आन्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई अंत न हो या फिर फूल जैसी सुंदर.
  • मिया: इस नाम का अर्थ होता है सबकी प्यारी या चहेती.
  • तारा: रात के आसमान में चमकने वाले तारे को तारा कहते हैं.
  • सिया: यह नाम माता सीता से जुड़ा है और इसका एक अर्थ चांदनी या सफेदी भी होता है.
  • रिया: इस नाम का अर्थ होता है एक अच्छी गायिका, सुरीली आवाज या फिर बहती हुई नदी.
  • नायरा: इस नाम का अर्थ होता है बहुत बड़ी चमक या गुलाब का सुंदर फूल.
  • काव्या: कविता या खूबसूरत विचारों को काव्या कहा जाता है.
  • अवनि: इस नाम का सीधा सा मतलब होता है हमारी धरती.
  • मिशिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का प्यार या मिठास.
  • ज़ोया: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी, खुशी और उमंग.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है शहद जैसी मीठी या बहुत अद्भुत.
  • आर्या: इस नाम का अर्थ होता है अच्छे संस्कारों वाली, महान या देवी पार्वती.
  • अविशा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ सुंदर तोहफा.
  • नव्या: इस नाम का सीधा मतलब होता है कुछ नया, फ्रेश और आधुनिक.
  • ताशा: इस नाम का अर्थ होता है खुशी के दिन पैदा होने वाली.
  • कियारा: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही साफ और सच्चे दिल वाली.
  • पीहू: कोयल की मीठी बोली को पीहू कहते हैं.
  • इवा: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी देने वाली या बहुत प्यारी.
  • रुही: इस नाम का अर्थ होता है दिल से जुड़ी हुई, आत्मा या फिर संगीत की धुन.
  • दिया: अंधेरा दूर करने वाले दीपक या रोशनी को दिया कहते हैं.
  • अहना: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या सूरज निकलने का समय.
  • सानवी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी या जो सब पर अपनी कृपा बनाए रखती है.
  • परी: इस नाम का अर्थ होता है मासूम, सुंदर और परियों जैसी.
  • तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही नाजुक, सुंदर और कोमल.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजा-महाराजाओं से प्रेरित ये 20 रॉयल नाम, हर नाम की है अपनी एक खास पहचान

ये भी पढ़ें: आपकी बेटी की खूबसूरती और मासूमियत को बयां करेंगे ये 30 प्यारे नाम, हर माता-पिता को आएंगे पसंद

The post बेटी के नाम में चाहिए मिठास और मॉडर्न अंदाज, ये 30 नाम सुनते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment