Raksha Bandhan Mehndi Designs: राखी का त्योहार आते ही बहनों को सजने-संवरने की तैयारी शुरू हो जाती है. नए कपड़े, चूड़ियां, ज्वेलरी और मेहंदी, इन सबके बिना त्योहार का मजा अधूरा-सा लगता है. अगर आप भी राखी पर हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा भरी हुई डिजाइन पसंद नहीं करतीं, तो कुछ सिंपल और खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी हमेशा से पसंद की जाती है और इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता. हथेली के बीच में छोटा-सा फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियां और बेल बना सकती हैं. उंगलियों पर छोटी-छोटी डॉट्स या पत्तियों का डिजाइन इसे और सुंदर बना देगा.
बेल वाली मेहंदी

अगर आपको हाथों पर ज्यादा मेहंदी नहीं लगानी है, तो बेल डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. हथेली के एक कोने से शुरू करके कलाई तक पतली बेल बनाएं. इसमें छोटे फूल, पत्तियां और घुमावदार लाइनें जोड़ सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट भी लगती है.
जालीनुमा मेहंदी

जिन्हें थोड़ी मॉडर्न डिजाइन पसंद है, वे जालीनुमा पैटर्न ट्राई कर सकती हैं. हथेली के किसी एक हिस्से में बारीक लाइन से छोटा-सा जाल बनाएं और उसके बीच फूल या डॉट्स बना दें. उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखने से हाथ ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक डिजाइन भी राखी के लिए बढ़िया रहती है. इसमें मोटी बेल, बड़े फूल और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. हथेली के बीच में पूरा डिजाइन भरने की जरूरत नहीं होती. हाथ के एक तरफ से शुरू होने वाली बेल भी काफी खूबसूरत लगती है.
मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बिल्कुल हल्की मेहंदी पसंद है, तो सिर्फ उंगलियों, हथेली के बीच या कलाई पर छोटा डिजाइन बनाएं. छोटे फूल, चांद, पत्तियां और डॉट्स मिलाकर भी प्यारा पैटर्न बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कल राखी है और तैयारी जीरो? इन लास्ट मिनट हैक्स से संभल जाएगा पूरा काम
The post राखी पर लगानी है मेहंदी? ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत डिजाइंस appeared first on Prabhat Khabar.

