लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्कूल जाने वाली छोटी बहन को रक्षाबंधन पर क्या दें? ये 5 गिफ्ट आइडियाज कर देंगे कन्फ्यूजन दूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार एक भाई और बहन के प्यारे से रिश्ते का दिन होता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उसे खुश करने के लिए कोई न कोई अच्छा तोहफा जरूर देता है. अगर आपकी भी एक बहन है और वह स्कूल में पढ़ती है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह काम करने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उसकी पढ़ाई में भी काम आएंगी और साथ ही उसके शौक को भी पूरा करने में मदद करेंगी. इस आर्टिकल में बताया गया हर एक गिफ्ट आइटम इतना स्पेशल है कि आपकी बहन जब भी इनका इस्तेमाल करेगी, वह आपको ही याद करेगी. तो चलिए जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में विस्तार से, ताकि आपके अंदर से यह कन्फ्यूजन दूर हो जाए कि रक्षाबंधन पर उसे गिफ्ट में देना क्या है.

raksha bandhan gift ideas for school going sister
raksha bandhan gift ideas for school going sister

पढ़ाई के लिए लैंप और टेबल साफ रखने वाला ऑर्गनाइजर

स्कूल में जो बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें शाम को या फिर रात को देर तक जागकर पढ़ाई करनी पड़ती है. अगर आपकी बहन भी रात में देर तक जागकर पढ़ती है, तो उसके लिए एक अच्छा सा एलईडी स्टडी लैंप सबसे बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है. आजकल आपको बाजार में ऐसे लैंप्स काफी आसानी से मिल जाते हैं, जिनकी लाइट को आप अपनी आंखों के हिसाब से कम या फिर तेज काफी आसानी से कर सकते हैं. इसके साथ ही आप अपनी बहन को एक सुंदर सा टेबल ऑर्गनाइज़र भी दे सकते हैं. इसमें वह अपने पेन, पेंसिल, स्केल और कलर संभालकर रख सकती है. इससे उसकी पढ़ाई की टेबल एकदम साफ-सुथरी रहेगी.

ये भी पढ़ें: कहीं रक्षाबंधन पर आप भी अपनी बहन को तो नहीं देने जा रहे हैं ये गिफ्ट्स? आपकी पसंद की ये चीजें शुभ नहीं मानी जातीं

गिफ्ट में दें उसका नाम प्रिंटेड स्टेशनरी सेट

स्कूल जाने वाले बच्चों को नई-नई स्टेशनरी की चीजें बहुत ही ज्यादा पसंद होती हैं. अगर आपकी बहन स्कूल में है, तो आप उसे एक ऐसा स्टेशनरी सेट गिफ्ट कर सकते हैं जिस पर उसका नाम प्रिंटेड हो. इस सेट में आप उसकी पसंद की नोटबुक, रंग-बिरंगे पेन, हाइलाइटर और एक अच्छा ज्योमेट्री बॉक्स रख सकते हैं. जब वह अपने नाम वाली डायरी या पेन लेकर स्कूल जाएगी, तो उसे बहुत खुशी होगी और उसका पढ़ाई में भी ज्यादा मन लगेगा.

आर्ट एंड क्राफ्ट किट भी है बेहतरीन चॉइस

अगर आपकी बहन पूरे-पूरे दिन पढ़ाई करती रहती है लेकिन उसे आर्ट एंड क्राफ्ट का भी शौक है, तो आपको उसे इस रक्षाबंधन एक आर्ट एंड क्राफ्ट किट गिफ्ट करना चाहिए. ड्राइंग, पेंटिंग और नई-नई चीजें बनाने वाली आपकी बहन के लिए यह आर्ट एंड क्राफ्ट किट सबसे बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है. इस किट में आप वॉटर कलर, स्केच पेन, ड्राइंग शीट, ब्रश और स्केच बुक दे सकते हैं. इस गिफ्ट से वह अपनी पसंद का काम कर पाएगी और पढ़ाई के बाद उसका दिमाग भी फ्रेश हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: राखी बांधते समय भाई का मुंह किस तरफ होना चाहिए? जानें सही दिशा और जरूरी नियम

नया स्कूल बैग और स्टील का टिफिन-बोतल

स्कूल जाने वाले बच्चों को हमेशा ही एक मजबूत और कम्फर्टेबल स्कूल बैग की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इस रक्षाबंधन अपनी बहन को उसकी पसंद के रंग वाला या उसकी पसंद की थीम वाला एक बढ़िया स्कूल बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप उसे स्टील का टिफिन और पानी की बोतल भी गिफ्ट कर सकते हैं. स्टील के टिफिन में खाना गर्म और फ्रेश रहता है, जो उसकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है.

सुंदर डिजिटल घड़ी या स्मार्टवॉच

स्कूल और ट्यूशन जाने वाले बच्चों के लिए अपने समय का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है. आप अपनी बहन को एक सुंदर डिजिटल घड़ी या बच्चों वाली बेसिक स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. घड़ी होने से वह अपने स्कूल जाने का टाइम, पढ़ाई का टाइम और खेलने का टाइम आसानी से सेट कर पाएगी. इसमें अलार्म भी लगाया जा सकता है, जिससे वह सुबह समय पर सोकर उठ सकेगी.

ये भी पढ़ें: भाई को राखी बांधने से पहले जरूर करें ये 5 काम, दूर होगी निगेटिविटी और मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

The post स्कूल जाने वाली छोटी बहन को रक्षाबंधन पर क्या दें? ये 5 गिफ्ट आइडियाज कर देंगे कन्फ्यूजन दूर appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment