लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्याज संकट से राहत की कवायद:सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर लोगों को बेची जाएगी – Central Government’s Big Decision: Onions To Be Sold At 35 Rupees Per Kg To Control Prices

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें कई स्थानों पर 55 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। सरकार ने अपने मूल्य स्थिरीकरण कोष का उपयोग कर बाजार में हस्तक्षेप का निर्णय लिया है।

यह कदम पिछले एक महीने में प्याज की कीमतों में तेज उछाल के बीच उठाया गया है। 25 अगस्त को देशभर में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 44.72 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था। 25 जुलाई को यह 34.80 रुपये प्रति किलो था, यानी एक महीने में कीमतों में 28 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। अगस्त 2025 के मुकाबले इस वर्ष कीमतें लगभग 56 फीसदी बढ़ चुकी हैं। 

बाजार में उतारा जा रहा प्याज वर्ष 2026 के लिए बनाए गए 1.21 लाख टन के बफर भंडार का हिस्सा है। इसका उद्देश्य कीमतों में तेजी को रोकना और उपभोक्ताओं को राहत देना है। सरकार का मानना है कि बफर भंडार से चरणबद्ध आपूर्ति और विशेष परिवहन व्यवस्थाओं से बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी। इससे आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों पर दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

प्याज की बिक्री कौन करेगा और कहां?

रियायती दर पर प्याज की बिक्री नेफेड, राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और केंद्रीय भंडार के माध्यम से की जाएगी। एनसीसीएफ दिल्ली में केंद्रीय भंडार की 100 दुकानों के जरिये सीधे उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध कराएगा। योजना का विस्तार दिल्ली-एनसीआर के मदर डेयरी केंद्रों तक भी किया जा सकता है। नेफेड दिल्ली के अलावा कोच्चि और गुवाहाटी जैसे प्रमुख उपभोग केंद्रों में भी रियायती दर पर प्याज बेचेगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस योजना को कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुवाहाटी और रायपुर जैसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

कितना प्याज उपलब्ध है और कैसे पहुंचेगा?

एनसीसीएफ के पास वर्तमान में लगभग 62,000 टन प्याज का बफर भंडार उपलब्ध है। संस्था ने महाराष्ट्र के नासिक से 400 टन प्याज विशेष रेल सेवा ‘कांदा एक्सप्रेस’ से दिल्ली भेजा है। यह प्याज गुरुवार तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नेफेड के पास भी लगभग 55,000 टन से कम प्याज का भंडार मौजूद है। नासिक से 800 टन प्याज लेकर पहली विशेष रेल रैक पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। दिल्ली के अलावा चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी को भी विशेष मालगाड़ियों के जरिये प्याज की आपूर्ति की जाएगी।

बाजार पर क्या असर दिख रहा है?

सरकार द्वारा बाजार में हस्तक्षेप की घोषणा का असर थोक बाजारों में दिखने लगा है। महाराष्ट्र के प्रमुख प्याज बाजार नासिक और लासलगांव में थोक कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम से मूल्य वृद्धि को लेकर बनी अटकलों पर भी असर पड़ा है। ये अटकलें हाल के दिनों में कीमतों में तेजी की एक प्रमुख वजह थीं। सरकार के इस निर्णय से बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा:यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा? – Cia Chief John Ratcliffe Moscow Visit Trump Ukraine War- Russia

नेपाल में बाढ़:सीएम धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी – Floods In Nepal Cm Dhami Assures All Assistance Helpline Number Issued For People Of Uttarakhand

नेपाल में बाढ़:भूकंप के झटके से ग्लेशियर टूटने की आशंका, ल्हेन्दे नदी का रुका रास्ता और मच गई मौत की तबाही – Bhotekoshi Flood Ice Avalanche Glacial Lake Tibet Gyirong Port Mudslide

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट:सुथार के महंगे स्पेल से लेकर नो-बॉल तक, बहुतुले ने बताई भारतीय स्पिनरों की चुनौतियां – Ind Vs Sl Colombo Test: Sairaj Bahutule Speaks On Indian Spinners Problems

पहाड़ से आई जलप्रलय!:नेपाल बाढ़ के बाद चर्चा में ‘ग्लेशियल लेक’, समझें इनके फटने से कैसे मचती है तबाही – Nepal Flood: Glacial Lakes Explained, How They Form And Why Glof Can Cause Massive Floods

नेपाल बाढ़ का असर यूपी तक:गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज के सोहगीबरवा में बाढ़ का खतरा गहराया, अलर्ट जारी – Flood Threat Intensifies In Sohgibarwa Maharajganj Alert Issued

Leave a Comment