नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने सड़क, पुल, इमारतों और बिजली से जुड़े ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। इस अचानक और तीव्र बाढ़ की वजहों को लेकर वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के शुरुआती आकलन मुख्य रूप से तिब्बत में हुए हिमस्खलन और हिमताल (ग्लेसियल लेक) में हुए धमाके की ओर इशारा कर रहा है। नेपाल बाढ के बाद से दो शब्द, ‘ग्लेसियल लेक’ और ‘GLOF’ चर्चा में हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्लेशियल लेक क्या होती है? यह झील बनती कैसे है और पानी रुकता कैसे है? ग्लेशियल लेक खतरनाक क्यों हो सकती है और ग्लेशियल लेक फटने पर क्या होता है?
