लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट?:श्रेयस-सैमसन नहीं, अगला T20 कप्तान बनने के लिए इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे – Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges As Strong Contender

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं, जिसके चलते उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भारत के अगले टी20 कप्तान के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि सूर्यकुमार यादव का भविष्य काफी हद तक मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसले पर निर्भर करेगा।




Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges as Strong Contender

तिलक वर्मा
– फोटो : IANS


चयनकर्ता क्यों नहीं हैं आश्वस्त?

रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 सूर्यकुमार यादव को पुरानी लय में लौटने में मदद करेगा, जैसा उन्होंने पिछले सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाकर किया था, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘शुरुआत में चयनकर्ताओं को लगा था कि आईपीएल सूर्यकुमार को फॉर्म में वापस लाने में मदद करेगा, लेकिन उनके खेल में कोई तकनीकी सुधार नजर नहीं आया। अब नए गेंदबाज भी लगातार हार्ड लेंथ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके पास उसका जवाब नहीं दिख रहा।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘चयनकर्ता उन्हें लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक की योजना में नहीं देखते। मामला इतना ही सीधा है।’


Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges as Strong Contender

सैमसन और श्रेयस
– फोटो : ANI


कप्तानी की रेस में कई नाम

अगर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाता है, तो कई खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। श्रेयस अय्यर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनकी रणनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता की काफी तारीफ होती रही है। हालांकि गौतम गंभीर और अय्यर के रिश्तों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की 2024 आईपीएल जीत का श्रेय ज्यादा गौतम गंभीर को मिलने से अय्यर थोड़े निराश थे।


Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges as Strong Contender

शुभमन गिल
– फोटो : IPL


शुभमन गिल भी दावेदार

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम भी संभावित कप्तानों में शामिल है। शानदार आईपीएल सीजन के बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर और चयन समिति पहले से ही गिल को लंबे समय के लिए सभी फॉर्मेट का कप्तान मानकर चल रही थी, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उनकी खराब फॉर्म ने योजनाओं को प्रभावित किया। अगर सूर्यकुमार टीम से बाहर होते हैं, तो गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है।


Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges as Strong Contender

तिलक वर्मा
– फोटो : IANS


तिलक वर्मा पर खास नजर

इस पूरी चर्चा के बीच सबसे दिलचस्प नाम तिलक वर्मा का सामने आ रहा है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘अगर सूर्यकुमार को हटाया जाता है तो तिलक वर्मा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि उन्हें त्रिकोणीय ए सीरीज में कप्तान बनाया गया है, ताकि चयनकर्ता उनकी नेतृत्व क्षमता को परख सकें।’ इसके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तेजी से तैयार किया जा रहा है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में सेना का बढ़ा दबदबा:क्या शहबाज से छिनी सबसे बड़ी ताकत? अब मुनीर के हाथ ‘न्यूक्लियर बटन’ – Growing Army Dominance In Pakistan Shehbaz Been Stripped His Greatest Power Nuclear Button Now In Munir Hands

कौन हैं Cjp प्रवक्ता सौरव दास और अभिषेक रांका?:एक ने की पत्रकारिता की पढ़ाई, दूसरा Iit कानपुर से बना इंजीनियर – Who-are-cjp-spokespersons-saurav-das-and-ashutosh-ranka-profile-education-career

Imd की चेतावनी:गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट, अगले कुछ घंटे आंधी-बारिश का खतरा, जानें अपने राज्य का हाल – Red Alert For Six Districts In Gujarat  threat Of Thunderstorms And Rain In Several States Over Next Few Hours

Cwg 2026 Day 3:तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में – Commonwealth Games 2026 Day 3 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Swimming Results Updates

Challans:एक स्कूटर, 249 चालान और ₹3.69 लाख का जुर्माना! सामने आई ट्रैफिक चालान सिस्टम की चौंकाने वाली कहानी – 249 Traffic Challans Worth ₹3.69 Lakh Issued To One Scooter Raise Questions Over Traffic Fine System

Greater Noida:प्राधिकरण की कथित लापरवाही ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत – Greater Noida: Child Dies After Drowning In 15-foot-deep Pit.

Leave a Comment