How to Keep Bananas Fresh Longer: केले ऐसा फल हैं जो घर में अक्सर रखा रहता है. लेकिन कई बार केले खरीदने के एक-दो दिन बाद ही इनके छिलके पर भूरे या काले धब्बे आने लगते हैं. धीरे-धीरे केला ज्यादा पक जाता है और कुछ लोगों को उसका स्वाद भी पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर आप केले को थोड़ा ज्यादा समय तक ठीक रखना चाहती हैं, तो इन्हें रखने के तरीके में छोटा-सा बदलाव (How to Keep Bananas Fresh Longer) कर सकती हैं.

केले जल्दी क्यों पकने लगते हैं
केला ऐसा फल है जो तोड़ने के बाद भी पकता रहता है. इसे क्लाइमेक्टेरिक फल कहा जाता है. यानी पेड़ से तोड़े जाने के बाद भी इसके अंदर पकने की प्रक्रिया चलती रहती है. इसी वजह से हरे केले धीरे-धीरे पीले और फिर भूरे होने लगते हैं.
केले के पकने में एथिलीन गैस की अहम भूमिका होती है. यह गैस खास तौर पर केले के डंठल वाले हिस्से से निकलती है. जैसे-जैसे यह गैस आसपास फैलती है, केले के पकने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.
केले के डंठल पर लगाएं एल्युमिनियम फॉयल
केले को थोड़ा ज्यादा समय तक ठीक रखने के लिए डंठल पर एल्युमिनियम फॉयल लगाने का तरीका (How to Keep Bananas Fresh Longer) आजमा सकती हैं. इसके लिए एल्युमिनियम फॉयल का एक छोटा टुकड़ा लें और केले के पूरे गुच्छे के ऊपर वाले डंठल को अच्छी तरह ढक दें. फॉयल को डंठल के आसपास ठीक से लपेटें, लेकिन केले को पूरी तरह फॉयल में लपेटने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: बची हुई चायपत्ती को कूड़ेदान में डालना छोड़ें, पौधों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
दूसरे फलों से रखें दूर
अगर आप चाहती हैं कि केले जल्दी न पकें, तो उन्हें सेब, नाशपाती, एवोकाडो या दूसरे पकने वाले फलों के साथ एक ही टोकरी में (How to Keep Bananas Fresh Longer) रखने से बचें. इनमें से कई फल भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखे केले जल्दी पक सकते हैं. इसलिए केले के लिए अलग जगह बनाना बेहतर रहता है. इन्हें किसी सूखी और हवादार जगह पर रखें, जहां सीधी धूप न आती हो.

ऐसे भी रख सकती हैं केले को लंबे समय तक
अगर आपको केले तुरंत नहीं खाने हैं, तो खरीदते समय थोड़े हरे केले लेना बेहतर रहता है. इससे आपके पास उन्हें खाने के लिए थोड़ा ज्यादा समय मिल जाता है.
केलों को किसी हुक पर लटकाकर रखना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है. इससे केले किसी सतह से लगातार दबते नहीं हैं और उन पर चोट या दबने के निशान कम पड़ते हैं. चोट लगे हिस्से जल्दी खराब हो सकते हैं और वहां पकने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है.
यह भी पढ़ें: चीनी कम खाने की आदत डालनी है? 7 दिन का ये आसान प्लान करें फॉलो, धीरे-धीरे छूटेगी मीठे की क्रेविंग
The post केले जल्दी पड़ जाते हैं काले? इस आसान ट्रिक से लंबे समय तक रहेंगे ताजे appeared first on Prabhat Khabar.

