1985: कांग्रेस के समर पाल ने दर्ज की जीत
1985 के विधानसभा चुनाव में कांठ सीट पर कांग्रेस के समर पाल सिंह विजयी हुए। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार राम किशन को 11,056 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में समर पाल सिंह को 30,511 वोट मिले, जबकि राम किशन को 19,455 वोट मिले।
1989: जनता दल के चंद्रपाल जीते
इस विधानसभा चुनाव में जनता दल के चंद्र पाल सिंह विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के समर पाल सिंह को 10,856 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में चंद्र पाल सिंह को 28,701 वोट मिले, जबकि समर पाल सिंह को 17,845 वोट मिले।
1991: जब पहली बार महज 262 वोट से जीती भाजपा
इसके बाद राज्य में 1991, 1993 और 1996 में चुनाव हुए। 1991 के चुनाव में भाजपा के ठाकुर पाल सिंह ने जनता दल के राजेश कुमार को महज 262 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, 1993 के चुनाव में जनता दल के महबूब अली ने भाजपा के ठाकुर पाल सिंह को 1,476 वोटों से हराया। इसके बाद 1996 के चुनाव में भाजपा के राजेश कुमार उर्फ चुन्नू ने बसपा के रिजवान अहमद खान को 11,671 वोटों से हराया।
2002: बसपा ने कांठ में खोला खाता
2002 के चुनाव में बसपा के रिजवान अहमद खान विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के राजेश कुमार सिंह को 9,578 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में रिजवान अहमद को 48,011 वोट मिले, जबकि राजेश कुमार सिंह को 38,433 वोट मिले। वहीं, 2007 के चुनाव में बसपा के रिजवान अहमद खान लगातार दूसरी बार विजयी हुए। उन्होंने आरएलडी के अभिनव चौधरी को 16,128 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में रिजवान अहमद को 37,945 वोट और अभिनव चौधरी को 21,817 वोट मिले।
2012: पीस पार्टी ने रोका बसपा की जीत का सिलसिला
2012 के चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया (पीईसीपी) के अनीसुर्रहमान विजयी हुए। उन्होंने बसपा के रिजवान अहमद खान को 1,534 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में अनीसुर्रहमान को 37,092 वोट और रिजवान अहमद को 35,558 वोट मिले। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू विजयी हुए। उन्होंने सपा के अनीसुर्रहमान को 2,348 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में राजेश कुमार सिंह को 76,307 वोट और अनीसुर्रहमान को 73,959 वोट मिले।
2022: कांठ में पहली बार जीती सपा
2022 के विधानसभा चुनाव में कांठ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कमाल अख्तर विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू को 43,178 वोटों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव में कमाल अख्तर को 1,34,692 वोट मिले, जबकि राजेश कुमार सिंह को 91,514 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अफाक अली खान 36,341 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


