लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर से पहले पीएम ने दिए थे क्या निर्देश?:पूर्व सीडीएस ने किया खुलासा, कहा- हमेशा नई रणनीति जरूरी – Former-cds-anil-chauhan-military-strategy-uri-to-operation-sindoor-politics-and-war

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सैन्य रणनीति में लगातार बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सैन्य बलों को सफलता और अचानक बढ़त बनाए रखने के लिए अपनी रणनीतियों में लगातार बदलाव करना चाहिए।

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की स्थिति पर आयोजित ‘विमर्श’ कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल चौहान ने सैन्य बल के इस्तेमाल के दौरान बार-बार एक ही तरीके पर निर्भर रहने से बचने की बात कही।

ऑपरेशन सिंदूर से पहले पीएम मोदी ने दिए थे क्या निर्देश?

पूर्व सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी ने हमें केवल एक बात कही कि आप पर इसे तुरंत  कोई राजनीतिक दबाव नही हैं। आप इसे अपने समय और हिसाब से करें। बस सैन्य अभियान में विफलता का कोई कारण नहीं होना चाहिए, फिर वो मानवीय हो या तकनीकी वजह। हमारे पास इस बात का सबूत होना चाहिए कि हमने क्या किया है? पीएम मोदी ने हमें कार्रवाई को लेकर खुली छूट दी थी। सेना के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे पास स्पष्ट सियासी निर्देश हों और हमें यह मिला।’

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

सैन्य रणनीति में क्यों जरूरी है लगातार बदलाव?

पूर्व सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, ”दरअसल, जब भी आप किसी विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, अगर आप बार-बार उसी रणनीति को दोहराते हैं तो सफलता की संभावना कम हो जाएगी। आपको हर बार नई रणनीति के बारे में सोचना होगा।”

जनरल चौहान ने सीमा पार आतंकवाद के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाइयों में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग अभियानों में अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। 

जनरल चौहान ने कहा, ”विकल्पों की बात करें तो आप सभी जानते हैं कि उरी आतंकवादी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। तब हमने जमीन का रास्ता अपनाया। इसके बाद पुलवामा के बाद हमने हवाई रास्ते का इस्तेमाल किया, जिसमें बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और करीब 40 से अधिक विमान शामिल थे।”

उन्होंने कहा, ”सिंदूर में हमने तीसरा विकल्प इस्तेमाल करने का फैसला किया, यानी कम ऊंचाई वाले हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना। इसका मतलब था कि संघर्ष की सीमा को कम रखा जा सकता था, सफलता सुनिश्चित की जा सकती थी और फिर अचानक बढ़त भी हासिल की जा सकती थी।” जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में कम ऊंचाई वाले हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। इससे संघर्ष की सीमा कम रखने, सफलता सुनिश्चित करने और अचानक बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

राजनीति और युद्ध क्यों नहीं है अलग?

पूर्व सीडीएस ने कहा कि सैन्य शक्ति राजनीतिक इच्छाशक्ति का सीधा विस्तार है। उन्होंने कहा कि किसी देश के राजनीतिक हित सर्वोच्च होते हैं और सशस्त्र बल उन हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कई साधनों में से एक हैं। उन्होंने कार्ल वॉन क्लॉजविट्ज के प्रसिद्ध सिद्धांत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध दूसरे साधनों के जरिए राजनीति का विस्तार है।

पूर्व सीडीएस ने कहा, ”आइए यह कहकर शुरुआत करते हैं कि राजनीति और युद्ध एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। क्लॉजविट्ज ने कहा था कि युद्ध दूसरे साधनों के जरिए राजनीति का विस्तार है। किसी देश के राजनीतिक हित सर्वोच्च होते हैं, वे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और सशस्त्र बल उनकी रक्षा के लिए काम करने वाले साधनों में से एक हैं। कई अन्य साधन भी हैं।’

प्रशिया के जनरल कार्ल वॉन क्लॉजविट्ज की ‘ऑन वॉर’ (वॉम क्रिगे) आधुनिक पश्चिमी सैन्य सिद्धांत की प्रमुख कृतियों में मानी जाती है। यह पुस्तक उनकी मृत्यु के बाद 1832 में उनकी पत्नी मैरी वॉन ब्रुहल ने प्रकाशित की थी। क्लॉजविट्ज ने नेपोलियन के खिलाफ अभियान में हिस्सा लिया था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:’मराठी नहीं सीखना चाहते तो राज्य छोड़ दें’, ऑटो चालक से मारपीट के बाद मनसे की चेतावनी – Autorickshaw Drivers Who Feel Lowly In Learning Marathi Can Leave Maharashtra: Mns Leader

बदायूं में बवाल:आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के कई वाहन तोड़े, 12 से अधिक घायल – Unrest And Stone Pelting Over Installation Of Ambedkar Statue In Budaun

भाई ने की दो बहनों की हत्या:रुड़की में बड़ी वारदात, दोनों को गोलियों से भूना, जीजा पर भी झोंका फायर – Roorkee Murder News Woman Shot Dead On Paniyala Road Family Feud Suspected To Be The Cause

ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब:700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू – Canada-announces-to-impose-retaliatory-tariffs-700-us-products-trade-war

ऑपरेशन सिंदूर:क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी – Indian Drone Crashed At Pakistan’s Nuclear Site Due To Low Fuel: Former Cds General Chauhan

दिल्ली में ढही पुरानी इमारत:कश्मीरी गेट में हवा में लटकी थी ‘मौत’, दूसरी मंजिल से पुलिस ने तीन लोगों को बचाया – Building Collapses In Kashmere Gate Delhi Police Personnel Save Three Members Of Family

Leave a Comment