कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन मेंं मंगलवार को कई बदलाव किए हैं। सीजेपी ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। वहीं, पार्टी ने सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया
Introducing the new members of the Cockroach Janta Party’s organisational teams.
We look forward to building a stronger and more active organisation across the country. pic.twitter.com/YFXmGfGKVX
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) August 25, 2026
आशुतोष रांका और सौरभ दास के जगह कौन?
सीजेपी ने अपनी टीम में बड़ी फेरबदल की है। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को मिली है। इससे पहले इस पद पर सौरभ दास और आशुतोष रांका थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ये पद खाली थे।
बता दें कि पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया भी शामिल थे। लेकिन 20 जुलाई को ‘बर्गर विवाद’ के बाद उन्होंने पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्तियां की गई हैं।
महासचिव पद किसे मिला?
सीजेपी ने अपनी नई टीम में पांच नए संगठन महासचिवों को शामिल किया है। इसमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं।
वहीं, सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी एलान किया है। इस समिति में 17 लोग हैं।
- आदेश प्रधान गुर्जर
- आजाद मोहित
- मोहम्मद फरहान खान
- विश्वेष कर्नवाल
- उज्ज्वल पांडे
- पूजा सैनी
- आफताब सिंह विर्क
- अर्शदीप सिंह कोचर
- जाहिद अहमद माले
- महविश अली
- श्रेष्ठ सिंह खेरा
- अजय देशवाल
- डॉ. विवेक सांगवान
- मुकेश ऑलराउंडर
- राम जाखड़
- हर्ष कार्तिकेय सिंह
- एडवोकेट आरुषि घई
वहीं, वेस्ट जोन में 11 लोगों का नाम शामिल किया गया है।
- डॉ. नितिन दिघे
- अधिवक्ता जयसिंह शेरे
- दुर्गेश कुहिके
- नीलाक्षी वानखेड़े
- सरोश शेख
- आशुतोष शर्मा
- रोहित पटेल
- अनिकेत शिवहरे
- राम पटेल
- वेद त्रिवेदी
- प्रितेश चावड़ा
इसके साथ ही ईस्ट जोन में 16 लोग शामिल है।
- शेख मारूफ उद्दीन
- देदीप्य गांगुली
- शेख अब्दुल हफीज
- परकार्ती साहू
- राकेश रंजन सामल
- स्वप्निल मिश्रा
- आशुतोष रंजन
- खुशबू वहाब चौधरी
- मयंक पांडेय
- सतीश यादव
- असलम खान
- रसिका खरे
- सचिन भरवाल
- कृतिका कश्यप
- मोहन यादव
- रमन दीप
सीजेपी का अगल मार्च कब?
एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोमवार को जारी बयान में सीजेपी ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े जिन लोगों की मौत हुई। उनके परिवार और 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलाओ’ मार्च के दौरान पुलिस की बर्बरता के कथित शिकार लोग अगले महीने होने वाले मार्च की अगुवाई करेंगे। यह मार्च 5 सितंबर को राजधानी में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक निकाला जाएगा।
यह घोषणा संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के बाद की गई, जिसमें देश के युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में केंद्र सरकार की कथित विफलता की समीक्षा की गई। इन वादों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने या रद्द करने का आश्वासन शामिल है। इसके साथ ही नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना भी शामिल था।

