खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bank Holiday In September 2026: आज के इस दौर में बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो गए हैं। पैसे भेजने हों, पैसे प्राप्त करने हों, बैंलेंस चेक करना हो आदि। ऐसे ही कई काम अब मिनटों में मोबाइल से हो जाते हैं।
पर कुछ काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए बैंक की ब्रांच में जाना ही पड़ता है। इसलिए अगर आप किसी काम से अगले महीने सितंबर में बैंक जाने वाले हैं, तो पहले एक बार ये जरूर चेक कर लें कि सितंबर महीने में कब-कब बैंकों का अवकाश है। अगली स्लाइड्स में आप सितंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं…

2 of 7
सितंबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
– फोटो : Adobe Stock
सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 4 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती की वजह से अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 6 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे

3 of 7
सितंबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
– फोटो : Adobe Stock
- 12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में और इस दिन महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 13 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा

4 of 7
सितंबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
– फोटो : Adobe Stock
- 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका है जिसके कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की अवकाश रहेगा
- 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी

5 of 7
सितंबर में बैंकों की कितनी छुट्टी है?
– फोटो : Adobe Stock
- 20 सितंबर को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
- 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे


