लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2026:रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें – 28 August Raksha Bandhan 2026 And Chandra Grahan Time Sutal Kaal Shubh Muhurat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बनने से लोगों के मन में राखी बांधने के शुभ समय, ग्रहण की अवधि और सूतक काल को लेकर कई तरह के सवाल हैं। वहीं, भद्रा का साया भी रक्षाबंधन से एक दिन पहले रहेगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय क्या रहेगा, चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या इसका प्रभाव भारत में भी माना जाएगा। आइए जानते हैं रक्षाबंधन 2026 से जुड़ी 10 बड़ी बातें।





28 august Raksha Bandhan 2026 and chandra grahan time sutal kaal shubh muhurat

Raksha Bandhan 2026
– फोटो : AI


1. कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन 2026 ?

सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

2. किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण 2026 ?

ज्योतिषियों के अनुसार, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। 


28 august Raksha Bandhan 2026 and chandra grahan time sutal kaal shubh muhurat

Raksha Bandhan 2026
– फोटो : Adobe Stock


3. क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि, भारत में इस ग्रहण से जुड़े कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे और धूमधाम से राखी का पर्व मनाया जा सकेगा।

4. क्या रहेगा सूतक काल का समय ?

चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू माना जाता है। लेकिन जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई नहीं देता है तो वहां सूतक संबंधी नियम लागू नहीं माने जाते। इसलिए ग्रहण के न दिखने के कारण भारत में रक्षाबंधन के दिन सूतक काल मान्य नहीं होगा। 


28 august Raksha Bandhan 2026 and chandra grahan time sutal kaal shubh muhurat

Raksha Bandhan 2026
– फोटो : amar ujala


5. क्या है रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त ?

  • 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दौरान अलग-अलग शुभ मुहूर्त भी रहेंगे।
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 33 मिनट से सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक।
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 9 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक।


28 august Raksha Bandhan 2026 and chandra grahan time sutal kaal shubh muhurat

Raksha Bandhan 2026
– फोटो : adobe stock


6. कब रहेगा भद्रा का साया ?

इस साल 27 अगस्त 2026 को भद्रा का प्रभाव सुबह 9 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भद्रा की अवधि 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए 28 अगस्त को बिना भद्रा के रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

7. कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाईकर्मी से उलझना पड़ा भारी:फौजी के घर के बाहर पटका इतना कूड़ा, दुर्गंध से हुआ बुरा हाल; Video आया सामने – Dispute Over Garbage Collection Turns Into Protest In Mathura

Ajit Doval:एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग, Lac पर शांति से सीमा विवाद तक होगी बात; भारत-चीन के बीच अहम वार्ता – Ajit Doval In Beijing For 25th India-china Special Representatives Talks

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की मौत:चार माह पहले शादी, तीन महीने की गर्भवती, सरकारी स्कूल से पढ़कर अफसर बनीं नाजिया – Body Of Female Defence Ministry Officer Was Found Hanging From A Fan In Delhi

Bihar:दानापुर में लड़की पर फायरिंग, बचने के लिए दुकान में छिपी; पीछा कर आए बदमाशों ने फिर मारी गोली – Danapur Patna Arya Samaj Road Firing Girl Rapido Driver Shot Love Affair Cctv

‘जल’ रोड बनी दिल्ली:भारी बारिश से जलभराव, जाम से रेंगते दिखे वाहन; दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 14 उड़ानें डायवर्ट – Delhi Airport Total 14 Flight Diverted Due To Heavy Rain In Delhi-ncr

Kriti Sanon:विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ – Kriti Sanon Trolled Due To Raksha Bandhan Ad Fans Say She Is Wearing Bad Outfit

Leave a Comment