लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पत्नी को वापस पाने की चाह ने बनाया कातिल:पहले आदमी का काटा सिर फिर पूजा घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार – Odisha Alcoholic Husband Beheads Villager Buries Head In Puja Room To Get Back Wife Police Arrested Accused

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा के बोलांगीर जिले में कथित तांत्रिक क्रिया के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के 45 वर्षीय ग्रामीण की कथित तौर पर सिर काटकर हत्या कर दी और उसका सिर अपने पूजा घर में दफना दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर गई अपनी पत्नी को वापस पाना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तालाब से मिला सिर कटा शव

मामला पिछले गुरुवार को सामने आया, जब 18 अगस्त से लापता तेबड़ामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल (45) का सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आखिरी बार आरोपी के साथ दिखा था संतोष

जांच के दौरान पता चला कि संतोष खरसेल को आखिरी बार सत्रुघ्न साहू (40) के साथ देखा गया था। पुलिस ने साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली, लेकिन शुरुआत में दावा किया कि शराब पीने के बाद हुए तीखे विवाद के चलते उसने संतोष की हत्या की थी।

पत्नी को वापस पाने के लिए हत्या का दावा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आगे की पूछताछ में साहू ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी को वापस पाने के इरादे से की थी। उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस को शक है कि इसी मकसद से उसने कथित तौर पर यह वारदात की।

पूजा घर से बरामद हुआ सिर

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसके घर के पूजा कमरे में खुदाई कर संतोष खरसेल का सिर बरामद किया। इसके बाद सत्रुघ्न साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है।

आरोपी और मृतक एक-दूसरे को नहीं जानते थे

बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अबिलाश जी ने बताया,’आरोपी और मृतक एक-दूसरे को नहीं जानते थे। खरसेल से मुलाकात के बाद साहू ने उसे अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।’ 

ये भी पढ़ें: प्यार, शादी, शक और कत्ल: पांच साल पहले गर्भपात, इसलिए पत्नी संग बहन को भी मारा; सामने आया ये कारण; डबल मर्डर और

पूजा घर में सिर दफनाने से सामने आया बलि का एंगल

एसपी ने बताया,’हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है।’ उन्होंने कहा कि शुरुआत में पुलिस को शक था कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का सिर कहीं फेंक दिया होगा। लेकिन पूजा घर से सिर बरामद होने के बाद मामले में मानव बलि से जुड़े एंगल की भी जांच शुरू की गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sbc Vacancy 2026:एसबीसी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क? जानें – Sbc Recruitment 2026: Check Eligibility, Posts, Application Fee And Dates

ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं:रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला – Sniffer Dogs To Remain With Police Even After Retirement Decision By Maharashtra Fadnavis Government

एमपी के बैतूल में दर्दनाक हादसा:खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; नौ घायल – Betul Road Accident Speeding Car Rams Parked Truck In Mp Many Dead And Many Injured

Mp के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा:वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर – Chhindwara Hospital Fire In Warmer Injures Three Newborns Referred To Jabalpur Medical College

Aus Vs Ban Live:दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी, बांग्लादेश को दिए आठ झटके; स्टार्क को पांच विकेट – Australia Vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Live Score And Scorecard Updates Key Moments Great Barrier Reef Arena

आज के दिन:राहुल गांधी का पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम, नितिन नवीन अपनी नई टीम के साथ करेंगे बैठक – 22 August 2026 Major Event

Leave a Comment