लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Aloe vera Night Gel: दिनभर की धूल-मिट्टी, धूप और घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहने के बाद शाम होते-होते हमारी स्किन काफी ज्यादा थकी हुई लगने लगती है. हम पूरे दिन कामों में इतने बिजी रहते हैं कि अपनी स्किन को आराम देना ही भूल जाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि थकावट के कारण हम रात को सिर्फ पानी से चेहरा धोकर सो जाते हैं या फिर चेहरा धोना ही भूल जाते हैं. अगर आप भी बार-बार इस गलती को दोहराते हैं, तो इसकी वजह से डलनेस, पिंपल्स और डार्क सर्कल्स जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं.

अगर आपको नहीं मालूम, तो बता दें कि रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर कर रही होती है, इसलिए इस समय इसका खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपनी थकी हुई स्किन में एक बार फिर से नई जान डालना चाहते हैं, तो एलोवेरा नाइट जेल आपके लिए बिल्कुल मैजिक की तरह काम करेगा. यह आपकी स्किन को डीपली हाइड्रेट करता है और अगली सुबह आपको एक फ्रेश, ग्लोइंग और सॉफ्ट लुक देता है. इस आर्टिकल में हम आपको इसी नाइट जेल को घर पर बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

DIY Aloe vera night gel
DIY Aloe vera night gel

एलोवेरा नाइट जेल लगाने के फायदे

एलोवेरा एक नेचुरल चीज है जो आपकी स्किन को ठंडक देती है और साथ ही ड्रायनेस को भी दूर करने में मदद करती है. इसमें आपको विटामिन-ई और कुछ ऐसे प्रॉपर्टीज मिल जाते हैं जो आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते साथ ही पिंपल्स और रिंकल्स को भी रोकने में मदद करते हैं. जब आप रात को सोते समय अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो यह पूरी रात आपकी स्किन पर काम करता है. इसकी वजह से जब आप अगली सुबह सोकर उठते हैं तो आपको अपना चेहरा एकदम फ्रेश, ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आने. इस नाइट जेल की सबसे खास बात है कि इसे हर तरह की स्किन वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन और चेहरे की थकान दूर करेगा घर पर बना ये फेस पैक, दादी-नानी का नुस्खा आज भी है खास

एलोवेरा नाइट जेल बनाने के लिए जरूरी इंग्रिडिएंट्स

  • फ्रेश या बाजार वाला एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच
  • आल्मंड ऑयल या नारियल का तेल – 1 छोटा चम्मच
  • विटामिन-ई कैप्सूल – 1, यह आपको काफी आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है
  • गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच

एलोवेरा नाइट जेल बनाने का तरीका

  • एलोवेरा नाइट जेल को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. अगर आप घर के पौधे से एलोवेरा ले रहे हैं, तो पत्ती को काटकर 5 मिनट के लिए सीधा खड़ा रख दें ताकि उसका पीला जेल निकल जाए. इसके बाद चम्मच से अंदर का सफेद जेल निकाल लें.
  • अब कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल और 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिलाएं.
  • इसके बाद 1 विटामिन-ई कैप्सूल को सुई या कैंची से काटकर उसका तेल भी इसी में निचोड़ दें.
  • अब चम्मच की मदद से इस पूरे मिक्सचर को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से फेंटें. फेंटने के बाद यह बिल्कुल बाजार जैसी हल्की और क्रीमी जेल जैसी बन जाएगी. लास्ट में इस जेल को किसी साफ छोटी डिब्बी में भरकर रख लें.

एलोवेरा नाइट जेल का कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप इस एलोवेरा नाइट जेल का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से धोकर तौलिए से सुखा लें. अब थोड़ा सा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब इसे 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें, ताकि जेल स्किन में गहराई से समा जाए. इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

The post रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment